{"_id":"5fec39586c81f149c607d507","slug":"bigg-boss-14-rakhi-sawant-rip-rahul-mahajan-dhoti-in-the-captaincy-task-contestent-protest-strongly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत ने नेशनल टेलीविजन पर खींच दी राहुल महाजन की धोती, भड़के कंटेस्टेंट बोले- अगर औरत के साथ...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राखी सावंत ने नेशनल टेलीविजन पर खींच दी राहुल महाजन की धोती, भड़के कंटेस्टेंट बोले- अगर औरत के साथ...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल महाजन, राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहने वालीं राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। शो से राखी लगातार अपने फैंस को एंटरटेन कर रही हैं लेकिन इस बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान राखी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि बाहर बैठे उनके फैंस को ये हरकत बेशक पसंद नहीं आएगी। दरअसल नेशनल टेलीविजन पर ही राखी ने शो के एक कंटेस्टेंट राहुल महाजन की धोती खींच दी है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Twitter
दरअसल बिग बॉस के घर में अगला कैप्टन चुना जाना है। राखी, जोकि जूली (खुद को भूत मानते हुए) के अवतार में हैं, कहती हैं कि वह इस बार घर में किसी को भी कैप्टन नहीं बनने देंगी। बस इसी वजह से वह सभी घरवालों को परेशान करना शुरू कर देती हैं।
प्रोमो के मुताबिक टास्क के बीच राखी सावंत का आतंक राहुल महाजन पर भारी पड़ जाता है। बहस के दौरान राखी उनकी धोती फाड़ देती हैं। इस पर खूब हो-हल्ला मचता है। इसके बाद अली गोनी इस पर ऑब्जेक्शन उठाते हैं। वे कहते हैं कि इसी तरह की चीजें अगर किसी औरत के साथ हो तो चलेगा क्या? ये टास्क नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
इस घमासान के बाद घर में कैप्टेंसी टास्क को रोक दिया गया है और जो सेटअप लगाया गया था, वह भी हटा दिया गया है। बता दें राखी और राहुल महाजन एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। राखी अभी तक राहुल को अपना 12 साल पुराना दोस्त बताती आ रही हैं जबकि राहुल का कहना है कि ‘राखी का स्वयंवर’ शो के बाद वह उनसे कभी नहीं मिले।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
शो में कई बार राहुल महाजन राखी के बारे में बात करते हुए देखे गए हैं। राहुल कहते हैं कि ‘आपको पता है कि वह इस तरह का व्यवहार क्यों करती है? वह अपनी जिंदगी में बहुत अकेली है। मैं उससे एक बार मिला हूं लेकिन वह मुझे अपना दोस्त बताती है। उसने बताया कि उसका पति है जिसका नाम रितेश है। दोनों साथ में कभी रहे नहीं। दो साल से मिले भी नहीं।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।