बिग बॉस 14 में सीनियर्स जल्द ही घर से विदा लेने वाले हैं। माना जा रहा है सीनियर्स के जाने के बाद फ्रेशर्स और खुलकर सामने आएंगे। अभी तक घर में खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिले हैं। शनिवार प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस ने सभी फ्रेशर्स सदस्यों से पूछा कि क्या निक्की तंबोली को कंफर्म्ड (Confirmed Sadasya) रहना चाहिए। इस दौरान घर में काफी गरमा गरमी का माहौल देखने को मिला। पूरे खेल को देखते हुए हिना खान और गौहर खान ने बताया कि किस कंटेस्टेंट में सीजन जीतने का दम है।
2 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : instagram: colorstv
दरअसल बिग बॉस द्वारा दिए गए कार्य के बाद निक्की तंबोली के समर्थन में जान कुमार सानू, राहुल वैद्य, पवित्र पुनिया, एजाज खान और निशांत मलकानी थे। वहीं रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और शहनाज देओल ने कहा कि निक्की तंबोली कंफर्म्ड सदस्य के लायक नहीं हैं।
3 of 5
रूबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
रुबीना ने निक्की का समर्थन करने वालों को खूब खरी खोटी सुनाई और अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आखिर सभी को किस बात का डर है। सब कह रहे हैं कि निक्की का रवैया ठीक नहीं है तब भी वो उसे एक मौका देना चाहते हैं। रुबीना ने जिस तरह से पक्ष रखा उसके बाद हिना खान और गौहर खान कहती हैं कि उन्हें लगता है कि रुबीना इस सीजन की विजेता बन सकती हैं। उसने बहुत अच्छे तरीके से अपना पक्ष रखा।
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान
- फोटो : बिग बॉस
सिद्धार्थ यहां हिना खान और गौहर खान से सहमत नहीं थे। इससे पहले एक टास्क के दौरान रुबीना और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर बहस हुई थी। किचन में काम को लेकर भी सिद्धार्थ भड़कते दिखे थे। दोनों के बीच पहले से ही कोई बॉन्डिंग नहीं दिखी।
5 of 5
रूबीना दिलैक, सलमान खान
- फोटो : instagram/colorstv
रुबीना का खेल देखने के बाद हिना उन्हें गले लगा लेती हैं और निर्णय के लिए बधाई देती हैं। हिना कहती हैं कि उन्हें इसी तरह का खेल दिखाते रहना है। वहीं बात करें वीकेंड का वार एपिसोड की तो रविवार को सलमान खान, रुबीना पर भड़कते हुए दिखेंगे क्योंकि उन्होंने एक टास्क करने से मना कर दिया था।