फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14 ग्रैंड फिनालेः चमचमाती ट्रॉफी के साथ विजेता को मिलेगा इतना नकदी इनाम, किस पर होने वाली है पैसों की बारिश

Sun, 21 Feb 2021 03:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Feb 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale: This is How Much Prize Money Winner Will Be Taking Home Along With The Trophy
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, सलमान खान - फोटो : Instagram

रियलिटी शो बिग बॉस 14 के विजेता का नाम बस कुछ ही घंटों में दर्शकों के सामने आने वाला है।इस बार ग्रैंड फिनाले की रेस में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, राखी सावंत , रुबीना दिलैक और अली गोनी जीत के दावेदार हैं। अब बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा इसके लिए तो दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। उससे पहले आपको बताते हैं कि विजेता को ट्रॉफी के साथ साथ कितना नकदी इनाम मिलेगा।

Bigg Boss 14 Grand Finale: This is How Much Prize Money Winner Will Be Taking Home Along With The Trophy
राखी सावंत और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले कुछ सीजन से बिग बॉस की प्राइज मनी 50 लाख रुपये ही रही है। हालांकि इस सीजन में भी ये रकम इतनी ही है इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि जब बिग बॉस की कंटेस्टेंट राखी सावंत को खेल छोड़ने के लिए 12 लाख रुपये ऑफर किए गए थे तो उन्होंने खेल से बाहर निकलने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें ये कहते भी सुना गया था कि , '36 लाख तो बचे हैं ना'। अब विजेता को ट्रॉफी के साथ असल में कितने पैसे मिलते हैं ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा।

Bigg Boss 14 Grand Finale: This is How Much Prize Money Winner Will Be Taking Home Along With The Trophy
रुबीना दिलाइक, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram

शो की बात करें तो इस बार के सीजन में भी दर्शकों को बहुत सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले। वहीं घर के कई सदस्य एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आए। ऐसे में ये मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहा है। लोगों का मानना है कि टीवी की चर्चित बहू रुबीना दिलैक ही इस सीजन की विजेता बन सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ राहुल वैद्य ने भी अपने खेल और व्यवहार से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि आखिरी फैसला तो दर्शकों का ही होगा कि वो किसे विजेता के रूप में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale: This is How Much Prize Money Winner Will Be Taking Home Along With The Trophy
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं और दर्शकों के लिए इस फिनाले में काफी सरप्राइजेज भी रखे गए हैं। इसे शानदार और जानदार बनाने के लिए शो के होस्ट सलमान खान ने तो काफी अभ्यास किया ही है साथ ही इस फिनाले में चार चांद लगाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद नामचीन सितारे भी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale: This is How Much Prize Money Winner Will Be Taking Home Along With The Trophy
माधुरी दीक्षित, सलमान खान, नोरा फतेही - फोटो : Instagram

खबरों की मानें तो नोरा फतेही, धर्मेंद्र और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे इस सीजन के फिनाले को खास बनाने के लिए मंच पर सामने आएंगे। एक तरफ जहां नोरा फतेही अपने लटकों झटकों से फैंस को दीवाना बनाएंगी तो वहीं माधुरी दीक्षित का सलमान के साथ स्टेज पर आना ही पुरानी यादे ताजा कर देगा। इन तैयारियों से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार का ग्रैंड फिनाले कितना खास होने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed