रियलिटी शो बिग बॉस हर साल चर्चा में रहता है। इन दिनों इस शो का 14वां सीजन चल रहा है। फिल्मी सितारों के अलावा देश-दुनिया की हस्तियां भी बिग बॉस के शो का हिस्सा होती हैं। उन्हीं में से एक भोजपुरी सितारे भी हैं। जी हां, छोटे पर्दे के इस बड़े शो का हिस्सा कई भोजपुरी सितारे भी रह चुके हैं। आज हम आपको बताते हैं कि कब-कब कौन से भोजपुरी सितारे बिग बॉस के शो का हिस्सा रहे।
Bigg Boss: निरहुआ से लेकर श्वेता तिवारी तक, बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं ये सात भोजपुरी सितारे
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
यह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेताओं में से एक हैं। दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया है। वह सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन छह का हिस्सा थे। हालांकि शो में रहते हुए वह कुछ खास करते हुए नहीं दिखाई दिए थे। जिसके बाद वह जल्दी ही शो से बाहर हो गए थे।
मोनालिसा
यह अब हिंदी टीवी सीरियल्स की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन मोनालिसा ने लंबे समय तक भोजपुरी फिल्मों के लिए भी काम किया है। वह बिग बॉस के सीजन 10 का हिस्सा थीं। इस शो में रहते हुए उन्होंने अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
संभावना सेठ
यह भी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। संभावना सेठ बिग बॉस के दूसरे सीजन में दिखाई दी थीं। शो में रहते हुए उनका तेज-तर्रार व्यक्तित्व देखने को मिला था। संभावना सेठ की बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्यों के साथ काफी तीखी बहस भी हुआ करती थी।
रवि किशन
इस समय राजनीति भी में खूब सक्रिय हैं। रवि किशन बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रहे थे।