फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: क्रिसमस पर कंटेस्टेंट को मिला तोहफा, पति की चिट्ठी पाकर रोने लगीं राखी सावंत

Sat, 26 Dec 2020 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 26 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestants got Christmas gift from their family
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी

बिग बॉस 14 के घर में खास अंदाज में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इस दौरान घरवालों को सरप्राइज गिफ्ट मिला जिसे पाकर वे खुश तो हुए ही, साथ ही वे भावुक भी हो गए। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को उनके परिवार वालों और चाहने वालों की ओर से भेजी गई चिट्ठी दी। जिसे पढ़कर वे भावुक हो गए।

Bigg Boss 14 contestants got Christmas gift from their family
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Twitter: @colorstv

बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट के बीच अनबन है लेकिन क्रिसमस के मौके पर सभी ने इसे भुला दिया है। घरवालों की ओर से चिट्ठी पाकर कंटेस्टेंट काफी खुश हो गए। राखी सावंत ने रुबीना को उनके घर से आई चिट्ठी दी। जैस्मिन को एजाज खान ने चिट्ठी पकड़ाई। जैस्मिन चिट्ठी पढ़ते-पढ़ते रोने लगती हैं जिसके बाद अली उन्हें गले लगाकर चुप कराते हैं।

Bigg Boss 14 contestants got Christmas gift from their family
राखी सावंत - फोटो : Twitter: @colorstv

ऐसा ही कुछ अभिनव और रुबीना के साथ भी हुआ और वे खुशी से रोने लगे। इसके अलावा राखी सावंत को उनके पति ने चिट्ठी भेजी। राखी क्रिसमस पर पति की ओर से मिले संदेश को पढ़कर भावुक हो जाती हैं। वीकेंड का वार के दौरान भी सेलिब्रेशन का दौर जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestants got Christmas gift from their family
राखी सावंत - फोटो : Twitter: @colorstv

राखी सावंत का दिखा डरावना रूप
बिग बॉस 14 में जब से राखी सावंत पहुंची हैं उन्होंने शो को और रोमाचंक बना दिया है। बिग बॉस के हर सीजन में हॉन्टेड हाउस की बातें होती रही हैं कई अजीबो गरीब चीजें महसूस होती हैं। इस बार भी राखी सावंत के साथ ऐसा ही कुछ देखने को मिला। राखी की अजीब सी हरकतों पर उनके पति का बयान आया। शो में पहले तो राखी सावंत सबके साथ हंसी मजाक कर रही थीं। बाद में वह अचानक बाथरूम के सामने लगे शीशे के पास खड़ी होकर खुद से बातें करने लगती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 contestants got Christmas gift from their family
राखी सावंत - फोटो : Twitter: @colorstv

राखी की हरकतों पर पति का बयान
राखी की इन हरकतों पर उनके पति रितेश ने प्रतिक्रिया दी है। एक वेबसाइट से बात करते हुए राखी के पति ने कहा, ‘ये बहुत मजाकिया है लेकिन कोई बात नहीं, राखी के सिर का भूत केवल मैं ही उतार सकता हूं। हाहाहा।’

इन सितारों के साथ जुड़ चुका सलमान खान का नाम, पाकिस्तानी अभिनेत्री को भी किया था डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed