{"_id":"60482d51d83a3a6fc0787d7e","slug":"bigg-boss-14-arshi-khan-has-bought-a-new-house-for-herself-in-mumbai-says-specila-thanks-to-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बिग बॉस 14’ से निकलने के बाद अर्शी खान ने मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट, सलमान खान का किया शुक्रिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
‘बिग बॉस 14’ से निकलने के बाद अर्शी खान ने मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट, सलमान खान का किया शुक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 10 Mar 2021 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी खान
- फोटो : instagram/arshikofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 से निकलने के बाद अर्शी खान पहले से और लोकप्रिय हो गई हैं। वह जहां कहीं भी जाती हैं पैपराजी के साथ साथ प्रशंसक भी उन्हें घेर लेते हैं। अर्शी ने अब मुंबई में अपना घर खरीद लिया है। उन्होंने इस खास वजह से सलमान खान का भी शुक्रिया किया है।
2 of 5
अर्शी खान
- फोटो : instagram/arshikofficial
अर्शी अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। पिछले दिनों अपार्टमेंट में इंटीरियर का काम खत्म हुआ है। अर्शी खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनके इस खूबसूरत अपार्टमेंट की झलक देखने को मिल रही है।
3 of 5
अर्शी खान का घर
- फोटो : instagram/arshikofficial
एक वेबसाइट से बात करते हुए अर्शी खान ने कहा- 'मेरा हमेशा से सपना था कि सपनों के शहर में मेरा अपना घर हो। और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह सच में तब्दील हो गया है। कल रात तक मैं किराए के घर में रहती थी लेकिन अब मेरा खुद का घर है। मुझे खुद पर गर्व हो रहा है। मुझे महसूस हो रहा है कि मैंने चांद पर घर खरीद लिया है। हमेशा साथ देने के लिए भगवान का शुक्रिया। मेरे माता पिता का भी शुक्रिया, जिन्होंने मुझे पर यकीन किया। सलमान सर और बिग बॉस का भी विशेष धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्शी खान
- फोटो : instagram/colorstv
अर्शी खान ने बताया कि उनके गृहनगर में उनका खुद का अपार्टमेंट है और फार्महाउस भी है। मुंबई में यह उनकी पहली प्रॉपर्टी है। वह कहती हैं कि 'घर बदलना बहुत बड़ा सिरदर्द है लेकिन खुद के घर में शिफ्ट होना बहुत मजेदार है।' अपने नए घर के इंटीरियर को अर्शी ने ऐसा रखा है जिसमें उन्हें शांति मिले।
विज्ञापन
5 of 5
अर्शी खान
- फोटो : instagram/colorstv
बता दें कि अर्शी खान बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। उस वक्त भी उनके उर्दू बोलने का अंदाज हो या उनका ड्रेसिंग सेंस हो, काफी चर्चा में रहा था। सीजन 14 में गिरती टीआरपी के बाद मेकर्स ने अर्शी और राखी सावंत को बतौर चैलेंजर्स बुलाया था। दोनों ने शो की टीआरपी को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।