फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकिनी पहनकर काम्या पंजाबी ने दी महिला दिवस की बधाई तो हुईं ट्रोल, यूजर्स ने कहा- ऐसी प्रेरणा मत बनो

Mon, 08 Mar 2021 10:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Mar 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Kamya Punjabi got brutally trolled after sharing bikini photo for wishing International womens day
काम्या पंजाबी - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी अपने बेबाक विचारों के लिए जानी जाती हैं। काम्या सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें  फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में काम्या ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिकिनी में तस्वीर साझा कर महिलाओं को बधाई दी। एक तरफ जहां कुछ लोगों को उनका ये बोल्ड अंदाज पसंद आया तो वहीं कई लोगो ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Kamya Punjabi got brutally trolled after sharing bikini photo for wishing International womens day
काम्या पंजाबी - फोटो : Instagram

काम्या पंजाबी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'सांस लो, हवा को महसूस करो, दुनिया तुम्हारी है। तुम मजबूत हो, खूबसूरत हो, तुम तुम हो। जाओ चिल्लाओ और लोगों को जानने दो कि ये तुम्हारी जिंदगी है और इसे तुम्हे अपनी शर्तों पर जीना है....महिला क्या कर सकती है इसकी कोई सीमा नही है...जाओ उसे हासिल करो दुनिया की हर प्यारी महिला को हैप्पी महिला दिवस'।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

Kamya Punjabi got brutally trolled after sharing bikini photo for wishing International womens day
काम्या पंजाबी

अब काम्या के इस संदेश को तो लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन उनकी बिकिनी तस्वीर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह क्या प्रेरणा है, क्या सच में आप की तस्वीर बता रही है सब...आप क्या पहनते हो ये आप पर निर्भर करता है पर आपकी ये प्रोफाइल बच्चे बड़े सब देखते हैं। प्लीज ऐसी प्रेरणा ना बनें'। वहीं एक अन्य यूजर के काम्या को ट्रोल करते हुए लिखा, 'बिना मेकअप की सस्ती स्वरा भास्कर'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Punjabi got brutally trolled after sharing bikini photo for wishing International womens day
Kamya Punjabi - फोटो : instagram

एक यूजर ने लिखा, 'सही कहा किसी ने, पैसों के लिए ये टीवी की अभिनेत्रियां किसी भी स्तर पर जा सकती हैं....कोई शर्म नहीं है'। वहीं दूसरे यूजर्स ने भी इन बातों पर अपना समर्थन जताया है। हालांकि इन सारे कमेंट्स पर अभी तक काम्या की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Kamya Punjabi got brutally trolled after sharing bikini photo for wishing International womens day
shalabh dang and kamya punjabi - फोटो : twitter

वहीं दूसरी तरफ काम्या की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने जमकर प्यार भी लुटाया है। उनके पति शलभ दांग ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम कई महिलाओं की प्रेरणा हो....तुम उदाहरण हो लोग तुम्हें फॉलो करते हैं, तुम पर गर्व है। हमेशा चमकती रहो। महिला दिवस की शुभकामनाएं'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed