फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड का वॉर में देवीलीना और आरती बाहर! बिग बॉस ने पलटा सलमान का एक और फैसला

Mon, 25 Nov 2019 12:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 25 Nov 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka War Arti Singh and Devoleena Bhattacharjee
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस' के वीकेंड का वॉर एपिसोड में बीते दिन सलमान खान ने गाना 'कभी तू छलिया लगता है' के साथ एंट्री की। शो की शुरुआत में सलमान आरती और देवोलीना का नाम लेकर उनसे कहते हैं कि दोनों घर से बाहर होंगे क्योंकि दोनों को बराबर वोट मिले हैं। हालांकि सलमान उनसे कहते हैं शो के आखिर तक वो एंजॉय करें।


शुरुआत में आसिम और सिद्धार्थ अपनी समस्याएं सुलझाने की कोशिश करते नजर आए। इसके बाद सलमान के साथ स्टेज पर सिद्धार्थ के दोस्त जय भानुशाली, रश्मि की दोस्त माही विज, शेफाली के पति पराग त्यागी, पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी और आसिम रियाज के भाई उमर पहुंचे। इन मेहमानों ने अपने कंटेस्टेंट के पक्ष में राय रखी। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka War Arti Singh and Devoleena Bhattacharjee
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

रणविजय सिंह घरवालों को 'बीबी सितारे' नाम का टास्क देते हैं। इसमें वह घरवालों को जोड़ियों में बुलाते हैं और उनसे कहते हैं कि आपसी सहमति से घर के उस कंटेस्टेंट की तस्वीर हटा दें जो घर में डिजर्विंग नहीं है। इस टास्क में सबसे पहले वो माहिरा और हिमांशी को बुलाते हैं। दोनों ने आसिम की तस्वीर नष्ट की।

Bigg Boss 13 Weekend Ka War Arti Singh and Devoleena Bhattacharjee
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके बाद रणविजय भाऊ और देवोलीना को बुलाते हैं। दोनों आपसी सहमति से माहिरा का नाम लेते हैं और देवोलीना उनकी फोटो फाड़ देती हैं। इसके बाद शहनाज और शेफाली आते हैं। शेफाली और शहनाज, हिमांशी के नाम पर सहमत होती हैं उनका फोटो नष्ट करती हैं। इसके बाद आसिम और विशाल की जोड़ी आती है जो रश्मि का नाम लेते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka War Arti Singh and Devoleena Bhattacharjee
bigg boss 13 - फोटो : voot

रणविजय, सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को किसी का नाम लेने के लिए कहते हैं वो देवोलीना के नाम पर सहमत होते हैं और उनकी तस्वीर नष्ट करते हैं। इसके बाद रश्मि और आरती पहुंचते हैं जो पारस का नाम लेती हैं। इस तरह टास्क खत्म होने के बाद बीबी के सितारे पांच कंटेस्टेंट जीत जाते हैं। इनमें शहनाज, सिद्धार्थ, शेफाली, आरती, भाऊ और विशाल हैं। घर के जीते हुए कंटेस्टेंट को रणविजय बिरयानी ऑफर करते हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Weekend Ka War Arti Singh and Devoleena Bhattacharjee
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

सलमान घरवालों को फिर से टास्क देते हैं। वो कहते हैं कि घरवालों को कुछ ऐसे स्टेटमेंट सुनाए जाएंगे जो उनके बारे में घर के सदस्यों ने कहे हैं। उन्हें उस कंटेस्टेंट का अनुमान लगाना होगा और मुंह पर स्प्रे करना होगा। इस टास्क में जहां कुछ घरवालों ने सही अनुमान लगाया तो वहीं कुछ गलत साबित हुए। इसके बाद सलमान एविक्शन का एलान करते हैं और बताते हैं कि आरती-देवोलीना को बिग बॉस के गेट के पास जाना होगा और गेट खुलने पर वहां से एक हाथ आएगा जिस पर उस कंटेस्टेंट का नाम लिखा होगा जिसे बाहर जाना है। आरती-देवोलीना गेट के पास कुछ देर तक खड़े रहते हैं लेकिन गेट नहीं खुलता है जिसके बाद बिग बॉस एलान करते हैं कि इस हफ्ते कोई भी बेघर नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed