'बिग बॉस' से खेसारी लाल यादव बेघर हो चुके हैं। खेसारी के बाहर जाते ही इस हफ्ते घर से बाहर जाने के बाद चार सदस्य नॉमिनेटड थे। इन चार सदस्यों के नाम आरती सिंह, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और सिद्धार्थ शुक्ला हैं। रश्मि और सिद्धार्थ को तो वीकेंड का वार में सलमान खान ने सुरक्षित घोषित कर दिया था लेकिन अभी भी दो लोगों पर खतरे की तलवार लटकी हुई है। यहां तकि कि वीकेंड का वार एपिसोड खत्म होने के बाद सभी घरवाले इन दो में से किसी एक को 'बिग बॉस' के गेट के पास छोड़ने के लिए आते हुए दिखाई भी दिए थे। इसके साथ ही रश्मि देसाई भी रोती हुई नजर आई थीं। जानिए देवोलीना और आरती में से इस हफ्ते कौन बेघर होगा।
BB13: देवोलीना और आरती में जानें आज कौन होगा घर से बाहर? खेसारी पहले ही हो चुके हैं बेघर
'वीकेंड का वार' खत्म होने के बाद वीडियो में दिखाया गया था सलमान कहते हैं दोनों गेट के पास जाओ जिसका हाथ पकड़ा जाएगा गेट से, वह बाहर हो जाएगा। रश्मि जिस तरह से रो रही थीं उससे ऐसा लग रहा था कि देवोलीना घर से बाहर हो जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रश्मि देसाई बहुत रो रही थीं। दोनों बचे नॉमिनेटड सदस्यों में रश्मि के सबसे ज्यादा दिल के करीब देवोलीना हैं। यहां तक कि घर में ज्यादातर वह उनके साथ ही नजर आती हैं।
ऐस मेंं अगर अब आप सोच रहे हैं कि देवोलीना घर से बाहर हो गई हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल,खेसारी के अलावा इस बार घर से कोई और बेघर नहीं होगा। इसका खुलासा बिग बॉस से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट में किया है। ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते कोई और एलिमिनेशन नहीं होगा।
Exclusive
First only on TheKhabri
No Elimination on WeekendKaVaar
बिग बॉस से बाहर आते ही खेसारी ने घरवालों की एक के बाद पोल खोली। खेसारी ने बिग बॉस से बाहर आते ही कहा- 'शो 24 घंटे का होता है लेकिन दिखाया सिर्फ 50 मिनट ही जाता है। मैंने वहां ऐसा तो नहीं है कि कुछ भी नहीं किया होगा। मुझे लगा कि मैं वहां जाऊंगा गाना गाऊंगा, मस्ती करूंगा। जाने के बाद पता चला कि यह शो तो कुछ और ही है। वहां पर ये सब नहीं करना है। वहां पर गालियां देनी हैं और लड़ाई करनी है। वहीं शो में दिख सकता है जो ज्यादा से ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल करे और लड़ाई झगड़ा करे।'
शहनाज और हिमांशी की के झगड़े के बारे में खेसारी ने कहा- 'शहनाज फनी लड़की हैं। इधर उधर करती हैं लेकिन उनका ये खेल हो सकता है। पल पल में हंसाती हैं वहीं हिमांशी जैसी दिख रही हैं वैसी है नहीं। वो कोशिश कर रही हैं दिखाने कि मैं बहुत अच्छी हूं लेकिन वैसे हैं नहीं। शो में कोई भी किसी की इज्जत नहीं करता है। पहले अपशब्द बोलेंगे फिर आइ लव यू बोलेंगे। पता नहीं चलेगा कि असलियत क्या है।'
यह भी पढ़ें- BB13: इस टास्क के बाद खुल जाएगी कंटेस्टेंट्स की असलियत, देवो के 'वार' से नहीं बच पाएंगी रश्मि