फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शो से निकाले जाने के बाद दोबारा एंट्री पर मधुरिमा ने तोड़ी चुप्पी, अब विशाल पर कह दी ये बात

Tue, 28 Jan 2020 06:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 28 Jan 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh ex girlfriend Madhurima Tuli reaction on re entering The Show
Madhurima Tuli and Vishal - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले से कुछ वक्त पहले सभी कंटेस्टेंट्स के करीबी उन्हें अपना समर्थन देने घर के अंदर बारी बारी से आ रहे हैं। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के प्रोमो में भी हुआ। विशाल आदित्य सिंह ( Vishal Aditya Singh) को घर के अंदर अपना सपोर्ट देने के लिए कौन अपना आएगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के घर में जाने को लेकर खबरें आ रही थीं। मधुरिमा ने घर में दोबारा एंट्री को लेकर चुप्पी तोड़ी और बड़ी बात कह दी। 

Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh ex girlfriend Madhurima Tuli reaction on re entering The Show
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : twitter

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने मधुरिमा के घर में दोबारा एंट्री को लेकर अप्रोच किया। जब इस मामले पर मधुरिमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'नहीं, घर के अंदर जो कुछ भी हम दोनों के बीच हुआ उसके बाद विशाल मेरे परिवार का हिस्सा नहीं हैं।' बिग बॉस में शेफाली जरीवाला से पहले मधुरिमा तुली घर से बाहर गई थीं। मधुरिमा को सजा के तौर पर सलमान ने शो से बाहर निकाल दिया था।

Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh ex girlfriend Madhurima Tuli reaction on re entering The Show
Vishal and Madhurima - फोटो : twitter

सलमान ने ये फैसला मधुरिमा के उस कदम के बाद उठाया था जिसमें उन्होंने विशाल को फ्राईपैन से मारा था। इससे पहले भी वो विशाल को चप्पल से मार चुकी हैं। विशाल को फ्राईपैन से मारने के बाद मधुरिमा और विशाल को बिग बॉस ने जेल में अलग अलग बंद कर दिया था। खास बात है कि मधुरिमा के शो से बाहर जाने के बाद विशाल उन्हें याद भी कर रहे थे। विशाल ने ये बात शहनाज और आसिम के सामने कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh ex girlfriend Madhurima Tuli reaction on re entering The Show
Vishal Aditya Singh - फोटो : Instagram

विशाल ने कहा था- मुझे नहीं पता कि वो मेरे बारे में क्या सोचती है इतना जरूर है कि शो के बाद एक बार उससे मिलूंगा। आसिम ने तुरंत कहा- 'अब क्या और मार खानी है?' जवाब में विशाल ने कहा- 'मार के लिए नहीं, मैं सही में उससे बहुत प्यार करता हूं।' इस पर शहनाज ने कहा- 'उसके बाहर निकलने के बाद कहीं तुझे उससे सही में और ज्यादा प्यार तो नहीं हो गया।' इस पर विशाल कहते हैं- 'मैं सही में उससे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। ये मैटर नहीं करता हूं वो मुझे मारे। उसके पास मेरे साथ न रहने के एक हजार वजह होंगी और मेरे पास भी।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vishal Aditya Singh ex girlfriend Madhurima Tuli reaction on re entering The Show
Madhurima Tuli - फोटो : voot

बेघर होते ही मधुरिमा ने बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था- 'इससे पहले उसने भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।'

Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड, नहीं बच पाए सिद्धार्थ-शहनाज भी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed