फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ते ही ट्रेंड हुआ #GetWellSoonSidharth,पूर्व कंटेंस्टेंट बोले- 'नजर लग गई'

Fri, 13 Dec 2019 06:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 13 Dec 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vindu Dara Singh reaction after Siddharth Shukla hospitalise
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे है सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों शो से दूर चल रहे हैं। इसके पीछे की वजह उनकी तबीयत खराब होना है। बिग बॉस के घर में रहते हुए सिद्धार्थ शुक्ला टाइफाइड का शिकार हो चुके हैं। कुछ समय के लिए उन्हें बिग बॉस के सीक्रेट रूम में रखा गया, लेकिन तबीयत में ज्यादा सुधार ना होने के कारण अब सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह से फैंस काफी निराश है। 

Bigg Boss 13 Vindu Dara Singh reaction after Siddharth Shukla hospitalise
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने उनके जल्द ठीक होकर शो में वापसी करने की दुआएं मांग रहे हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSidharth ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे भी सिद्धार्थ शुक्ला के ठीक होने के कामना कर रहे हैं। अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विंदू दारा सिंह ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है और सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। 
 



 

Bigg Boss 13 Vindu Dara Singh reaction after Siddharth Shukla hospitalise
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo

सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन करते हुए विंदू दारा सिंह ने दो ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में दुख जताते हुए लिखा, '#GetWellSoonSidharth नजर लग गई।' वहीं दूसरे में विंदू दारा सिंह ने लिखा,'जब पूरा घर एक तरफ था और आप एक तरफ, तब भी आपको कुछ नहीं हुआ तो ये टाइफाइड क्या चीज है। मेडिकल साइट्स पर टाइफाइट की एक वजह खराब खाना और पानी भी है।' आपको बता दें कि 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि सिद्धार्थ की तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vindu Dara Singh reaction after Siddharth Shukla hospitalise
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : twitter

बात करें बिग बॉस 13 की तो बिग बॉस का एक नया प्रोमो आया है। इस वीडियो में रश्मि देसाई अरहान के सामने रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को बिग बॉस से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले द खबरी ने साझा किया है। इस वीडियो में रश्मि देसाई अरहान से कह रही हैं- बुरा लगता है जब ये लोग हर वक्त मेरे हौसले को गिराने की कोशिश करते हैं। कोई है नहीं मेरा यहां। अरहान कहते हैं- जब तक मैं यहां हूं आपके साथ हूं। रश्मि कहती हैं- जब मैंने अपने दिल की बात कहनी शुरू की तो तुमने ऐसे रिएक्ट किया जो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। मैं तुमसे ये उम्मीद नहीं करती।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Vindu Dara Singh reaction after Siddharth Shukla hospitalise
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

रश्मि ने आगे कहा- अगर आप में इतनी तहजीब है तो आप मुझसे कहते। मुझे दुख हुआ है। हर समय जो तुम एक तरफ का सोचते हो ना वो ठीक नहीं है। कभी दूसरे का भी सोचो। जब जरूरत पड़ती है तो कोई नहीं आता है मैं अकेले रहती हूं। तुम्हें एक बात समझनी पड़ेगी। मेरा आत्मविश्वास तुम पर टिका हुआ है। कौन सा इंसान क्या बोलता है? उससे फर्क पड़ता है। पारस की बातें उतनी नहीं चुभती जितनी तुम्हारी चुभती हैं। इस वीडियो को देखकर इतना तो साफ है कि रश्मि अरहान की बात से दुखी हैं। अब यह पूरी बात किस मामले से जुड़ी है यह तो आने वाले एपिसोड में भी पता चलेगा।


पढ़ें: Bigg Boss 13: अरहान की इस बात से दुखी हैं रश्मि देसाई, सामने ही फूट-फूटकर रोईं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed