बिग बॉस के सीजन 13 से रविवार को विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ बाहर हो गए। इस बार घर से निकलने के लिए उनके अलाव शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और मधुरिमा तुली भी नामित थे। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने अमर उजाला से की खास बातचीत।
Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर से बेघर होकर बोले हिंदुस्तानी भाऊ, मेरी मां का प्यार मुझे बाहर खींच लाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास फाटक की मानें तो उन्हें बिग बॉस के घर का माहौल रास नहीं आया। वह यहां से बाहर निकलने की भगवान से खुद ही प्रार्थना कर रहे थे। वह कहते हैं, 'मेरे लिए पैसा और प्रसिद्धि बाद में है, मां पहले है। मैं दो-तीन दिन से ज्यादा अपनी मां को छोड़कर कभी नहीं गया। कुछ दिनों से मुझे मेरी मां की बहुत याद आ रही थी। मैं बार बार कैमरे में जाकर बिग बॉस से मुझे यहां से बाहर निकालने के लिए विनती कर रहा था। शायद इसलिए बिग बॉस ने मेरी सुन ली और मुझे यहां से बाहर निकाल लिया।'
बिग बॉस के घर में अपने सफर के बारे में बताते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा, 'घर में सब लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि यहां मेरा कोई पराया है। लेकिन मेरा फर्ज मुझे बाहर आने के लिए प्रेरित कर रहा था, और मैं बाहर आ गया। इससे पहले मैंने कभी बिग बॉस नहीं देखा। मेरा तो सोशल मीडिया से भी कोई लेना नहीं रहा। बस लोगों का प्यार मुझे यहां तक खींच लाया। 90 प्रतिशत लोग मुझे सही समझते हैं और 10 प्रतिशत लोग समझते हैं कि ये भाऊ तो गंदी गालियां देता है। अब उनका मुंह बंद हुआ ही होगा और समझ में आया होगा कि भाऊ इज्जत भी करता है।'
लोगों की रणनीति के बारे में बताते हुए विकास कहते हैं, 'यहां हर पल लोगों की रणनीति बदलती रहती है। आप पहले से देखकर अंदाजा नहीं लगा सकते कि वह अगले पल क्या कर सकता है? जिंदगी में मेरा एक हिसाब है- अपनी कमाई, अपना प्यार और अपनी चाल किसी को बतानी नहीं चाहिए। सबके वहां दो-दो चेहरे हैं। कौन असली है और कौन नकली? ये मेरे जैसे साधारण आदमी के बस की बात नहीं है।'
विजेता के बारे में अपनी राय देते हुए विकास ने कहा, 'मेरे लिए घर में मौजूद हर शख्स विजेता है। एक का नाम लेकर मैं किसी दूसरे को छोटा नहीं करना चाहता। जब मुझे मेरी मां की याद आ रही थी तब मेरे साथ सब थे। सबने मुझे बहुत प्यार दिया।'
पढ़ें: फिल्म 'राधे' के लिए सलमान ने बनाए 15 कड़े नियम, मजाक बनाने पर भी लग सकती है फटकार