फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 प्रोमो: आधी रात को कंटेस्टेंट को लगेगा झटका, घर में 'करिश्मा' होना भी तय

Tue, 29 Oct 2019 03:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 29 Oct 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Surprise Eviction and Karishma Tanna Entrance in BB House
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के सीजन 13 के पहले फिनाले से पहले धमाके होने शुरू हो गए हैं। बिग बॉस की अदालत में फराह खान सभी कंटेस्टेंट को आइना दिखाकर गई हैं। अब शुरू होगा घर से बेघर होने का दौर। आधी रात को घरवालों को झटका तय है, जब बिग बॉस मिड वीक एलिमिनेशन का ऐलान करेंगे। सभी घरवाले लिविंग एरिया में इकट्ठा होंगे और बिग बॉस एलिमिनेशन के बारे में बताएंगे। वहीं, आज घर में महारानी का 'करिश्मा' होना भी तय है।

Bigg Boss 13 Surprise Eviction and Karishma Tanna Entrance in BB House
Bigg Boss 13 शहनाज और सिद्धार्थ डे - फोटो : सोशल मीडिया

नॉमीनेशन स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें आज एक सदस्य घर से बेघर होना तय है। प्रोमो में दिखाया गया है कि मिड वीक एलिमिनेशन के तहत तीन कंटेस्टेंट्स माहिरा शर्मा, सिद्धार्थ डे और आरती को कम वोट मिलने के कारण एक अलग कमरे में बुलाया जाता है तो सभी घरवालों के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। बिग बॉस फिर उस कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा करेंगे जो शो से बाहर होगा। सूत्र बताते हैं कि सिद्धार्थ डे घर से बाहर हो गए हैं।

Bigg Boss 13 Surprise Eviction and Karishma Tanna Entrance in BB House
Karishma Tanna - फोटो : instagram

एक अन्य प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस 13 की मालकिन बनी अमीषा पटेल की जगह अब शो के अपकमिंग एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बिग बॉस के घर की 'महारानी' बनकर शो में एंट्री करेंगी। करिश्मा घरवालों से कई फनी टास्क भी करवाएंगी। सभी कंटेस्टेंट करिश्मा के लिए एक थीम सॉन्ग भी बनाते हैं और उनको इंप्रेस करने के लिए तमाम कोशिश करते हैं। कुलमिलाकर आज का एपिसोड भी मजेदार होने वाला है।

View this post on Instagram

Maharani @karishmaktanna karne aayi hai inn tedhe gharwalon ko seedha! Dekhiye kya karwaayengi woh aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot. @vivo_india @beingsalmankhan @bharat.pe @daburamlaindia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Surprise Eviction and Karishma Tanna Entrance in BB House
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala

बीते दिन बिग बॉस के घर 'बीबी की अदालत' नाम से टास्क हुआ। उस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की दो टीम बनाई गई। दोनों की टीमों को एक-दूसरे के सदस्यों पर आरोप तय करने थे। इस 'बीबी की अदालत' की जज मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान थी। इस टास्क के दौरान दोनों टीम ने एक दूसरे पर खूब आरोप जड़े। रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला पर आरोप लगाया कि बिग बॉस के घर में लड़कियां उनके साथ खुद को असुरक्षित समझती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Surprise Eviction and Karishma Tanna Entrance in BB House
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

रश्मि देसाई के आरोप पर फराह खान कहती हैं, ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद फराह खान सिद्धार्थ डे के व्यवहार को लेकर रश्मि देसाई को बताती हैं कि सिद्धार्थ डे ने शुक्ला की तुलना में कई बार बुरे तरीके से व्यवहार किया। फराह के इस जवाब के बाद रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स फराह खान के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन कर रहे हैं।  


पढ़ें- Bigg Boss 13: घर से बेघर हुए सिद्धार्थ, बाहर आते ही Exclusive इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed