छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 13 इन दिनों काफी चर्चा में है। कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा शो में टास्क से लेकर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के साथ संबंधों की वजह से भी सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड भी है जिसका नाम आकांक्षा पुरी है। आकांक्षा से पहले पारस का नाम टीवी अभिनेत्री सारा खान से भी जुड़ चुका है। सारा से उनका रिश्ता बहुत बुरे मोड़ पर जाकर खत्म हुआ था। इसके पीछे की वजह अब सामने आई हैं।
Bigg Boss 13: अकांक्षा से पहले सारा खान से भी जुड़ा पारस का नाम, क्यों हुआ था ब्रेकअप?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारस छाबड़ा और सारा खाने के रिश्ते की चर्चा काफी सुर्खियों में थीं, एक-दूसरे को डेट करने से लेकर ब्रेकअप होने तक, इन दोनों का रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय रहा। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार पारस और सारा के रिश्ते खराब होने का कारण पारस का बुरा व्यवहार था। इस कारण सारा हमेशा परेशान रहने लगी थीं। खबर के मुताबिक सारा को पारस पर शक होने लगा था। सारा को ऐसा इसलिए भी लगने लगा था क्योंकि धीरे-धीरे पारस ने सारा को समय देना कम कर दिया था।
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक सारा और पारस के रिश्ते के बीच एक समय ऐसा आया जब ये दोनों हमेशा लड़ते ही रहते थे। इसके बाद इनका रिश्ते बहुत बुरे मोड़ पर जाकर खत्म हुआ। गौरतलब है कि सारा ने पारस के साथ अपना रिश्ता ठीक करने की काफी कोशिश की, लेकिन पारस की ओर से किसी भी तरह की कोशिश नहीं दिखी और देखते ही देखते दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गई। ब्रेकअप के बाद से सारा पारस के बारे में किसी भी तरह के बात करने से हमेशा बचती रहती हैं। ़
कुछ दिन पहले पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने सामने आकर सबको चौंका दिया था। तब आकांक्षा ने शहनाज पर बड़ा आरोप लगाया। आकांक्षा ने एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज को ‘डेस्परेट’ बताया था। साथ ही कहा कि वो अटेंशन पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। IWM BUZZ से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा, 'सभी ऑनलाइन हेटर्स जो पारस का नाम घसीट रहे हैं वो सिक्के का दूसरा पहलू क्यों नहीं देख रहे?क्या ये चीज दोनों तरफ से नहीं है?'
'क्या शहनाज और महिरा भी पारस के साथ गेम नहीं खेल रही हैं? क्या उन्होंने कभी एक लड़के के कम्बल में घुसने से पहले एक बार भी सोचा?' वहीं माहिरा के बारे में आकांक्षा ने कहा, ‘वो सच में स्मार्ट प्लेयर है’ और मुझे उनके और पारस के कनेक्शन से कोई दिक्कत नहीं है।' बता दें कि पारस और आकांक्षा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। पारस ने अपनी कलाई पर आकांक्षा के नाम का टैटू भी बनवाया है।
पढ़ें: सारा के कपड़ों को लेकर पाकिस्तान में मच चुका है बवाल, एक्ट्रेस को बदलनी पड़ गई ड्रेस