बिग बॉस 13 में इस बार का वीकेंड का वार काफी हैरान कर देने वाला रहा। सलमान खान के इस शो में शनिवार को तीन कंटेस्टेंट्स घर के बेघर हो गए। इस हफ्ते हुए एविक्शन ने हर किसी को हैरान करके रख दिया। बिग बॉस के शो से शेफाली बग्गा के साथ टीवी की दोनों बहुओं रश्मि देसाई और देवोलीना बाहर हो गई हैं। वहीं रश्मि देसाई और देवोलिना भट्टाचार्जी के बाहर होने पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।
रश्मि-देवो के एलिमिनेशन को लेकर सलमान के 'बिग बॉस' पर भड़के फैंस, बोले- 'धोखा दिया'
शनिवार को सलमान खान ने रश्मि देसाई,शेफाली बग्गा और देवोलीना को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के इस शो को लेकर गुस्सा जाहिर करने लगे। इतना ही नहीं रश्मि देसाई और देवोलीना के समर्थन में सोशल मीडिया पर ट्वीट दिखने लगे। हर किसी ने ट्वीट करके रश्मि देसाई और देवोलीना के एविक्शन पर सवाल उठाये और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर #BBCheatedviewers ट्रेंड करने लगा।
Do you really think #ArtiSingh got more votes then #RashmiDesai & #DevoleenaBhattacharjee #unfair
BB cheated viewers
#bb13 #biggboss13 #biggboss #ParasChhabra #HimanshiKhurana #ShehnaazGill #HindustaniBhau #SalmanKhan pic.twitter.com/n63q9LeEI9
Bigg boss13 नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'आपको क्या लगता है कि आरती सिंह को रश्मि देसाई और देवोलीना से ज्यादा वोट मिलेंगे ? बिग बॉस दर्शकों के साथ धोखा कर रहा है।' Aisha ने लिखा- 'देवोलीना और रश्मि दोनों ही बिग बॉस के लायक कंटेस्टेंट्स हैं। बिग बॉस ने दर्शकों के साथ धोखा दिया है।' Devoleena नाम से यूजर ने लिखा- 'तुम एवेक्टिड नहीं हो सकती हो रश्मि देसाई और देवोलीना।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर और भी कई यूजर्स ने बिग बॉस पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
You can not evict devo n rashmi
Devoleena n rashmi both are deserving contestant
BB Cheated viewers pic.twitter.com/zxDod297v6
BB Cheated Viewers pic.twitter.com/XWwYR54tEi
गौरतलब है कि एक ओर जहां घरवालों के सामने तीन कंटेस्टेंट्स बेघर हो गए तो वहीं पांच और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की जल्द ही घर में जाने वाले हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि जो तीन लोग घर से 'वीकेंड का वार' में बाहर हुए हैं वो सच में बेघर हो चुके हैं तो आप बिल्कुल गलत है। इन तीन कंटेस्टेंट्स में से असलियत में केवल एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हुआ है और अभी भी ये दो कंटेस्टेंट आगे का खेल खेलेंगे।
Kalse trp girna start .U eliminated strong players like rashmi and devoleena.Hypocrites why did u keep voting lines open ? Now how are u gonna manage ur highet paid tehseen with less trp ?
BB Cheated Viewers pic.twitter.com/5IcyzNuQko
दो नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान ने शेफाली बग्गा के अलावा टीवी की दोनों बहुओं रश्मि देसाई और देवोलीना को जनता के द्वारा कम वोट मिलने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया। शेफाली तो घर से बाहर आकर मीडिया को इंटरव्यू दे रही हैं लेकिन बाकी दो कंटेस्टेंट अभी भी घर के अंदर ही हैं। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट से किया है। इस ट्वीट के मुताबिक रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य को अब सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। यह घर का वह हिस्सा है जहां पर वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में प्रवेश करने वाले कंटेस्टेंट्स घरवालों पर नजर बनाए हुए थे।
पढ़ें: BB13: घरवालों के साथ फिर गेम खेल गए 'बिग बॉस', बेघर ये एक कंटेस्टेंट हुआ है तीन नहीं