'बिग बॉस 13' में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस बार घर के सारे सदस्यों को एक-एक कर नॉमिनेट करने का मौका नहीं मिला बल्कि ये अधिकार कप्तान सिद्धार्थ शुक्ला को दिया गया।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
'बिग बॉस' ने घर के कंटेस्टेंट के नाम लिए जिनमें से किसी एक को सुरक्षित करना था। सबसे पहले आसिम और माहिरा का नाम लिया। सिद्धार्थ ने इनमें से माहिरा को सुरक्षित किया। बीते हफ्ते सिद्धार्थ और माहिरा के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई जबकि आसिम कई बार उलझते देखे गए। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली और हिमांशी का नाम लिया गया। सिद्धार्थ ने भाऊ को सुरक्षित किया जबकि शेफाली और हिमांशी को नॉमिनेट किया।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
रश्मि और विशाल में से सिद्धार्थ ने रश्मि को नॉमिनेट किया। वहीं विशाल सुरक्षित रहे। इसके बाद बिग बॉस ने आरती और पारस का नाम लिया। सिद्धार्थ ने आरती को सुरक्षित किया और पारस को नॉमिनेट किया। बिग बॉस ने एलान किया कि 'इसी के साथ नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म होती है और जो सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं वो हैं आसिम, हिमांशी, शेफाली जरीवाला, रश्मि और पारस।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
ऐसा नहीं है कि सिद्धार्थ को पहली बार इस तरह की पावर मिली है इससे पहले सीजन 11 में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता को ये पावर दी गई थी जबकि सीजन 12 में श्रीसंत को नॉमिनेट करने का पावर मिला था। भले ही ये पावर बहुत आसान लग रहा हो लेकिन इसके बाद असली खेल शुरू होगा क्योंकि जिन भी सदस्यों को नॉमिनेट किया गया अब वो सिद्धार्थ को टारगेट करने लगेंगे।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
खेल यहीं खत्म नहीं होगा आज 'बिग बॉस' घर के सदस्यों को ऐसे किसी दो कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहेंगे जिससे अगली कप्तानी छिन ली जाएगी। इसके बाद नॉमिनेट हुए सदस्यों में शेफाली, आसिम और रश्मि, सिद्धार्थ का नाम लेते हैं। अब ये तो आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या सिद्धार्थ घरवालों के निशाने पर आ जाएंगे।