'बिग बॉस 13' में मंगलवार को नॉमिनेशन का अधिकार घर के कैप्टन सिद्धार्थ शुक्ला को दिया गया। इस दौरान बिग बॉस ने घर के दो-दो कंटेस्टेंट के नाम लिए जिनमें से किसी एक को सुरक्षित करना था। आरती और पारस का नाम साथ में लिया गया। जिसके बाद सिद्धार्थ को इन दोनों में से एक कंटेस्टेंट को सुरक्षित करना था।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
पिछले एक हफ्ते से सिद्धार्थ और पारस के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी वहीं आरती के साथ सिद्धार्थ उलझते दिखे थे। माना जा रहा था कि सिद्धार्थ पारस को बचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिद्धार्थ ने आरती को सुरक्षित किया जबकि पारस को नॉमिनेट किया। पारस का नाम लेते ही शहनाज सिद्धार्थ से नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि वो सिद्धार्थ से दोबारा बात नहीं करेंगी।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
शहनाज माहिरा से कहती हैं कि 'सिद्धार्थ ने मुझे दोबारा दुख पहुंचाया है। कई बार ऐसा होता है कि जो मजबूत कंटेस्टेंट है वो आगे निकल जाता है। आरती हमेशा उसके बारे में इतनी बातें कहती है तब भी उसे ही सुरक्षित किया। मैं उससे बात नहीं करूंगी।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सिद्धार्थ के फैसले के बाद पारस, विशाल से कहते हैं कि 'उसने (सिद्धार्थ) अगर ये फैसला लिया है तो कुछ सोच समझकर लिया है। उसे पता है कि अगर आरती को नॉमिनेट कर दिया तो दूसरी टीम को बातें करने का मौका मिल जाएगा जबकि हम लोग तो उसके साथ हैं हीं।' पारस की बातों पर माहिरा भी हां में हां मिलाती हैं। दूसरी ओर आरती सिद्धार्थ को बताती हैं कि शहनाज उससे बहुत नाराज हैं। सिद्धार्थ ये बातें सुनकर शहनाज को मनाने पहुंचते हैं और दोनों के बीच नोक झोंक भी देखने को मिलती हैं।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सिद्धार्थ के मनाने के बाद भी जब शहनाज नाराज रहती हैं तो सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मैंने तुम्हें एक बार मौका दिया था कि मुझे हर्ट कर सकती हो। अब तुम्हें जो करना है वो कर सकती हो।' इसके बाद सिद्धार्थ सोने चले जाते हैं। इस बीच शहनाज और विशाल बातें कर रहे होते हैं। तभी शहनाज विशाल से कहती हैं कि 'वो नाराज है मुझसे। मैं जा रही हूं उसके पास।' शहनाज सिद्धार्थ के बेड पर जाती हैं जहां दोनों घर के बारे में बातें करते हुए दिखे। शहनाज भले ही सिद्धार्थ से नाराज थीं लेकिन उनकी नाराजगी ज्यादा देर तक नहीं रही और दोनों फिर से सामान्य होते दिखे।
इस एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने कसा रश्मि देसाई पर तंज, कहा- 'ये रश्मि का घर लग रहा है'