फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अस्पताल से सामने आई सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर, बिगड़ी तबीयत के बाद हो गई ऐसी हालत

Sun, 15 Dec 2019 12:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Dec 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla hospitalized after bad health
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' के मजबूत दावेदार माने जा रहे सिद्धार्थ शुक्ला की खराब तबीयत के बाद फैंस लगातार उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। पहले सिद्धार्थ शुक्ला को मुख्य घर से सीक्रेट रूम ले जाया गया। जहां उनके लिए खाने से लेकर बाकी मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद जब सिद्धार्थ की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Trending Videos
bigg boss 13 sidharth shukla hospitalized after bad health
bigg boss 13 - फोटो : voot

वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने सिद्धार्थ के फैंस को बड़ा तोहफा दिया और सिद्धार्थ से वीडियो कॉल के जरिये बात की। इस दौरान सिद्धार्थ अस्पताल के बेड पर ही लेटे थे। दरअसल बीते 12 दिसंबर को सिद्धार्थ का जन्मदिन था ऐसे में सलमान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका हाल चाल जाना। 

bigg boss 13 sidharth shukla hospitalized after bad health
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। हालांकि ऐसे मौके पर भी सलमान मजाक का कोई मौका छोड़ते नजर नहीं आए। सलमान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'बिग बॉस के घर में कोई शादी कर लेता है किसी का कनेक्शन बन जाता है। कहीं ऐसा ना हो कि कोई ऊपर ही चला जाए।' इतना कहते ही सलमान हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla hospitalized after bad health
bigg boss 13 - फोटो : voot

वीडियो कॉल में सलमान सिद्धार्थ शुक्ला को बताते हैं कि दर्शकों ने उन्हें इस हफ्ते सुरक्षित कर दिया है। सलमान ने सिद्धार्थ को फैंस के वीडियो दिखाए जो उनके जल्द लौटने की कामना कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ आज अस्पताल से बाहर आ जाएंगे। वो सोमवार या मंगलवार को बिग बॉस के मुख्य घर में लौट सकते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla hospitalized after bad health
bigg boss 13 - फोटो : social media

शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं। 

Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, चार लोग थे नॉमिनेटेड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed