'बिग बॉस 13' के मजबूत दावेदार माने जा रहे सिद्धार्थ शुक्ला की खराब तबीयत के बाद फैंस लगातार उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। पहले सिद्धार्थ शुक्ला को मुख्य घर से सीक्रेट रूम ले जाया गया। जहां उनके लिए खाने से लेकर बाकी मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद जब सिद्धार्थ की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने सिद्धार्थ के फैंस को बड़ा तोहफा दिया और सिद्धार्थ से वीडियो कॉल के जरिये बात की। इस दौरान सिद्धार्थ अस्पताल के बेड पर ही लेटे थे। दरअसल बीते 12 दिसंबर को सिद्धार्थ का जन्मदिन था ऐसे में सलमान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनका हाल चाल जाना।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। हालांकि ऐसे मौके पर भी सलमान मजाक का कोई मौका छोड़ते नजर नहीं आए। सलमान सिद्धार्थ से कहते हैं कि 'बिग बॉस के घर में कोई शादी कर लेता है किसी का कनेक्शन बन जाता है। कहीं ऐसा ना हो कि कोई ऊपर ही चला जाए।' इतना कहते ही सलमान हंसने लगते हैं।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
वीडियो कॉल में सलमान सिद्धार्थ शुक्ला को बताते हैं कि दर्शकों ने उन्हें इस हफ्ते सुरक्षित कर दिया है। सलमान ने सिद्धार्थ को फैंस के वीडियो दिखाए जो उनके जल्द लौटने की कामना कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ आज अस्पताल से बाहर आ जाएंगे। वो सोमवार या मंगलवार को बिग बॉस के मुख्य घर में लौट सकते हैं।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद शो किसी तरह टॉप 10 में जगह बना पाया और इसे नौवां स्थान मिला। इसकी एक वजह सिद्धार्थ शुक्ला को भी माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
Bigg Boss 13: 'वीकेंड का वार' में बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, चार लोग थे नॉमिनेटेड