'बिग बॉस 13' में बीते पूरे हफ्ते सिद्धार्थ और आसिम के बीच झगड़ा देखा गया जिसकी वजह से सलमान ने दोनों कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई। शो में काफी लड़ाई झगड़े के बाद अब मेकर्स रोमांस का तड़का लगाने जा रहे हैं। वो भी ऐसे दो कंटेस्टेंट के बीच जिसकी उम्मीद दर्शकों को भी नहीं होगी।
BB13: दुश्मनी भूल प्यार में डूबे सिद्धार्थ-रश्मि, बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में किया रोमांस
घर में अभी तक सिद्धार्थ और रश्मि के बीच अनबन देखी गई है। दोनों अक्सर किसी ना किसी मुद्दे को लेकर झगड़ते हैं लेकिन अब दोनों रोमांस करते नजर आएंगे जो दर्शकों के लिए काफी इंटरेस्टिंग है। आज प्रसारित होने वाले एपिसोड का नया प्रोमो सामने है जिसमें सिद्धार्थ और रश्मि बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करेंगे।
सबसे पहले घरवालों को एक वीडियो दिखाया जाता है। जो कि सीरियल 'दिल से दिल तक' का प्रोमो है। इस सीरियल में सिद्धार्थ और रश्मि ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीरियल के प्रोमो के अंदाज में अब 'बिग बॉस' के घर में सिद्धार्थ और रश्मि उसी सीन को रिक्रिएट करते दिखाई देंगे।
Dil se Dil tak, bedroom se swimming pool tak lagne wali hai @sidharth_shukla aur @TheRashamiDesai ke beech romance ki chingari! 🔥
Watch this tonight at 10:30 PM.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #SalmanKhan #SidRa pic.twitter.com/BiSkb2IKCG
सिद्धार्थ और रश्मि के द्वारा निभाए गए इन रोमांटिक सीन को कैमरे में कैद करने के लिए शहनाज को निर्देशक की भूमिका दी गई है। जो फोन से दोनों के बीच रोमांटिक सीन को फिल्माएंगी। इस टास्क के दौरान घर के दूसरे सदस्य भी काफी उत्साहित हो जाते हैं।
सिद्धार्थ और रश्मि की इस लड़ाई की शुरुआत कलर्स चैनल के शो 'दिल से दिल तक' के सेट से हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सिद्धार्थ और रश्मि एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में दोनों की लड़ाइयां शुरू हो गई थीं। सिद्धार्थ के एक और को स्टार कुणाल वर्मा ने बताया था कि वो सेट पर सबके साथ गाली-गलौज किया करते थे और उनपर पानी फेंक देते थे। कुणाल ने सिद्धार्थ को साइको भी कहा था।
चिरंजीवी ने 80 के दशक के सितारों के लिए रखी आलीशान पार्टी, जैकी श्रॉफ सहित पहुंचे कई बड़े सितारे