बिग बॉस 13 में मंगलवार के ऐपिसोड में दिखाया गया कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता टूट गया। कुछ दिन पहले ही शहनाज ने अपने प्यार का इजहार किया था जिसके बाद सिद्धार्थ ने भी उन्हें स्वीकार कर लिया था। अब ब्रेकअप होने के बाद सिद्धार्थ के तेवर बदल गए हैं और इसका सीधा असर आने वाले ऐपिसोड में दिखाई देगा।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
बुधवार को आने वाले ऐपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला नॉमिनेशन से आरती सिंह को बचा लेते हैं जबिक उनके पास शहनाज को बचाने का भी मौका होता है। ये देखकर शहनाज नाराज हो जाती हैं और सिद्धार्थ से कहती हैं- I Hate You.
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि शहनाज नाराज होकर बाथरूम में जाकर रोने लगती हैं और तभी वहां आरती आकर कहती हैं कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं तुम दोनों के बीच में आ रही हूं। गुस्से में शहनाज कहती हैं कि फिर तू आती क्यों है? बात बढ़ जाती हैं और तभी आरती कहती हैं कि मुझसे गलती हो गई जो तुझे समझाने आई। शहनाज कहती हैं कि तुझे अब लड़ने का नया मुद्दा मिल गया।
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है शहनाज गुस्से में आरती को गाली दे देती हैं। इसके बाद आरती का भी पारा चढ़ जाता है। अब आने वाले ऐपिसोड में दोनों के बीच का ये विवाद दिखाया जाएगा।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
होंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस की जानकारी देने वाले ट्विटर अकाउंट 'द खबरी' के मुताबिक, बिग बॉस के घर में जल्द पांच लोग वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घर में, आसिम रियाज के पिता, शहनाज गिल के पिता, माहिरा शर्मा की मां, पारस छाबड़ा की मां, सिद्धार्थ शुक्ला की मां, शेफाली जरीवाला के पति और हिमांशी खुराना वाइल्ड कार्ड से एंट्री कर सकते हैं। लेकिन ये सदस्य घर में सिर्फ 3-4 दिन ही रहेंगे।
टूट गया शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता, सिड बोले- जो अपने मां-बाप का नहीं वो...