फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये पांच कंटेस्टेंट्स, सिद्धार्थ शुक्ला तो भुगत रहे सजा

Tue, 19 Nov 2019 12:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla, Rashami Desai, Devoleena, Khesari Lal Yadav, Aarti Singh Nominated
Rashami Desai, Siddharth Shukla and Devoleena - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए पांच सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। 'बिग बॉस' ने इस बार यह प्रकिया अलग ढंग से की। 'बिग बॉस' ने बारी बारी से घरवालों को कन्फेशन रूम में बुलाया और घरवालों से उन दो लोगों के नाम बताने को कहा जिन्हें वह खेल में आगे ले जाना चाहते हैं। हालांकि 'बिग बॉस' ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेने से सभी को मना कर दिया क्योंकि वह दंड स्वरूप पहले से ही घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटड हैं। जानिए इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए कौन-कौन से सदस्य नॉमिनेटड हैं...

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla, Rashami Desai, Devoleena, Khesari Lal Yadav, Aarti Singh Nominated
Siddharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

इस टास्क के दौरान सभी बारी-बारी से अंदर गए और उन दो साथियों का नाम बताया जिन्हें वह खेल में आगे ले जाना चाहते हैं। इस टास्क के दौरन जिन सदस्यों को सबसे कम यानी कि एक वोट मिला उन्हें नॉमिनेट किया गया। इस तरह से इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य, आरती सिंह और खेसारी लाल यादव नॉमिनेट हुए हैं। इस टास्क के बाद रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा की बहस भी हो गई।

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla, Rashami Desai, Devoleena, Khesari Lal Yadav, Aarti Singh Nominated
Rashami Desai and Mahira Sharma - फोटो : twitter

रश्मि देसाई ने कहा कि 'तुमने मुझे वोट नहीं किया और कल के आए हुए विशाल को बचाया।' इस पर माहिरा ने कहा कि 'मुझे लगा कि विशाल का नाम लेना चाहिए इसलिए लिया। वो अच्छा भी खेल रहा है।' इसके बाद रश्मि और देवोलीना की बात हुई। रश्मि ने कहा कि 'जब साथ देने की बात आई तो इन्होंने नहीं दिया।' इसके बाद पारस, माहिरा और देवोलीना आपस में बात करते हुए दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla, Rashami Desai, Devoleena, Khesari Lal Yadav, Aarti Singh Nominated
Shefali Zariwala Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

पारस और माहिरा ने कहा - 'अब मेरे लिए तुम ज्यादा अहमियत रखती हो। माहिरा ने कहा मैं आपका ही नाम लेना चाहती थी लेकिन नहीं लिया।' नॉमिनेशन के अलावा घरवालों को एक टास्क भी दिया गया। इस टास्क में देवोलीना और शेफाली जरीवाला चोर बनी थीं। इन दोनों को घरवालों की चीजें चुरानी थीं। जिसकी चीजें ज्यादा होंगी उसे एक विशेष अधिकार मिला। इस टास्क को शेफाली ने जीता और उन्हें पार्टी करने का मौका मिला।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla, Rashami Desai, Devoleena, Khesari Lal Yadav, Aarti Singh Nominated
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

शेफाली अपने साथ पार्टी करने के लिए किन्हीं पांच सदस्यों को ले जा सकती थीं। शेफाली ने सिद्धार्थ शुक्ला,आरती सिंह, हिमांशी खुराना, आसिम रियाज और हिंदुस्तानी भाऊ को चुना। इन सभी के लिए बिग बॉस ने गॉर्डन एरिया में खास इंतजाम किया। सभी ने जमकर डांस किया और लजीज खाना भी खाया। 

यह भी पढ़ें- BB13: बाहर जाने के दो दिन बाद अरहान खान ने अमृता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बताई असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed