'बिग बॉस' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बीच हर बात पर झगड़ा होता रहता है। बात खाने से शुरू होती है और निजी जिंदगी तक पहुंच जाती है। 'बिग बॉस' में आने से पहले रश्मि और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि शो के दौरान भी शहनाज ने कई बार बोला कि तुम दोनों पति-पत्नी की तरह लड़ाई करते हो। अब इन दोनों के रिश्ते के बारे में रश्मि देसाई के मुंह बोले भाई और मशहूर टीवी अभिनेता ने असलियत बताई है।
2 of 5
Rashami Desai and Mrunal Jain
- फोटो : file photo
इस मशहूर अभिनेता का नाम मृणाल जैन है। मृणाल रश्मि का राखी भाई है। हाल ही में स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा अरहान खान के बारे में भी कई खुलासे किए। इंटरव्यू के दौरान मृणाल ने कहा- 'मैंने भी रश्मि और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें पढ़ी हैं। यहां तक कि मैंने उनसे इस बारे में भी पूछा था। उसने साफ इनकार कर दिया था। मैं उस पर विश्वास करता हूं और वो मुझसे कभी भी कुछ छिपाती नहीं है।'
3 of 5
Rashami Desai and Siddharth Shukla
- फोटो : voot
जब मृणाल से पूछा गया कि क्या सही में सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई को टारगेट कर रहे हैं?जवाब में मृणाल ने कहा- 'मैं इस पर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहता लेकिन मैंने कुछ ट्वीट देखें हैं। इन्हें देखने के बाद मैं भी असमंजस में हूं कि वह सही है या फिर उनकी यह कोई प्लानिंग है।' इसके साथ ही मृणाल ने रश्मि और अरहान खान के रिश्ते पर भी अपनी राय दी।
4 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : voot
मृणाल ने कहा कि 'मुझे इतना पता है कि रश्मि उसे पसंद करती हैं लेकिन लोगों ने उन्हें पहले ही कपल बता दिया है।' आपको बता दें, बिग बॉस से अरहान ने बाहर जाते ही रश्मि के लिए इंटरव्यू में अपने प्यार का इजहार किया था। अरहान ने कहा था- 'मैं चार-पांच साल से किसी के साथ रिलेशन में था और रश्मि इस बारे में अच्छे से जानती है। हम दोनों एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड थी लेकिन घर में एक साथ रहने के दौरान मैं उसे और अच्छे से जान पाया। मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया है।'
5 of 5
arhaan khan
- फोटो : social media
अरहान ने आगे कहा था- 'मैं उनकी ओर आकर्षित हो रहा था। मुझे लगता है कि हमारे बीच दोस्ती से भी ज्यादा कुछ था। घर के अंदर होता तो मैं वहां ही उन्हें प्रपोज कर देता। मैं उससे प्यार करने लगा हूं। मैं घर के अंदर जाकर रश्मि देसाई को प्रपोज करना चाहता हूं।' जहां एक ओर अरहान रश्मि को प्रपोज करना चाहते हैं तो वहीं रश्मि को शो में अरहान की कमी खल रही है। अरहान के जाने के बाद वह रोई भी थीं।
यह भी पढ़ें- TRP में कपिल-अमिताभ पिछड़े सलमान बाहर, क्यों कपिल के शो से बाहर हुए सिद्धू? हफ्तेभर की 5 खबरें