फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शेफाली जरीवाला ने आसिम पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'हिमांशी से पहले मुझे अप्रोच किया था'

Wed, 29 Jan 2020 11:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shefali jariwala says asim riaz approach me before himanshi khurana
Shefali Zariwala , Asim Riaz - फोटो : social media

बिग बॉस 13 से हाल ही में शेफाली जरीवाला का सफर खत्म हो गया। शेफाली की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी । शेफाली का खेल दिन पर दिन कमजोर पड़ता गया और उन्हें बेघर होना पड़ा । घर के बाहर आने के बाद वो लगातार इंटरव्यू दे रही हैं । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शेफाली ने आसिम को लेकर एक ऐसा राज खोला है जिसे सुन शायद किसी को यकीन नहीं होगा । 

bigg boss 13 shefali jariwala says asim riaz approach me before himanshi khurana
shefali jariwala - फोटो : social media

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो खुश हैं कि 3 महीने तक घर में रुकीं । अब वो एक बेहतर इंसान बनकर घर से निकली हैं । आसिम के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'आसिम के साथ मैं स्ट्रॉन्ग दिखती थी जिसकी वजह यह है कि उनके पास उनका अपना दिमाग नहीं है। वहीं पारस, माहिरा और सिद्धार्थ की ओपीनियन काफी स्ट्रॉन्ग हैं।'
 

bigg boss 13 shefali jariwala says asim riaz approach me before himanshi khurana
Shefali Jariwala - फोटो : twitter

वो आगे कहती हैं, 'शुरुआत में आसिम का झुकाव मेरी तरफ था । उन्होंने मुझे अप्रोच करने की कोशिश की । हालांकि उसने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा था । घर पर सबको यह बात महसूस हो रही थी । लेकिन मैंने आसिम को ये बात साफ कर दी कि मैं शादीशुदा हूं और उम्र में उनसे काफी बड़ी हूं । साथ ही मुझे उनमें जरा भी दिलचस्पी नहीं है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shefali jariwala says asim riaz approach me before himanshi khurana
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

'इसके बाद आसिम ने हिमांशी पर अपना फोकस शिफ्ट किया। हिमांशी के करीब आने के लिए आसिम ने मेरी दोस्ती का इस्तेमाल किया । हालांकि शुरुआत में हिमांशी ने भी उन्हें ज्यादा अटेंशन नहीं दी थी । बाद में उनकी दोस्ती गहरी हो गई ।' शेफाली ने यह भी कहा कि एक दोस्त की तरह वह आसिम को प्यार करती थीं। 

विज्ञापन
bigg boss 13 shefali jariwala says asim riaz approach me before himanshi khurana
asim riaz - फोटो : social media

बता दें कि अब घर में हिमांशी खुराना की एंट्री हो चुकी है । हिमांशी को देखने के बाद आसिम उत्साहित नजर आए । घर में आते ही आसिम ने हिमांशी को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया । हिमांशी ने भी आसिम को हां में जवाब दिया । साथ ही हिमांशी ने ये भी बताया कि उनका और चाओ का रिश्ता कैसे टूट गया ।

'Street Dancer 3D' पांच दिन में नहीं निकाल पाई बजट, 'Panga' की हालत तो और भी खराब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed