फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: हिमांशी को प्रपोज करने पर भड़के आसिम के भाई, बोले- 'उसे अपनी भावनाओं पर...'

Wed, 29 Jan 2020 10:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 29 Jan 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 13 umar riaz reaction on asim riaz proposal to himanshi khurana
asim riaz - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में कुछ नए सदस्यों की एंट्री हुई है। ये सदस्य घरवालों को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। आसिम रियाज को सपोर्ट करने बिग बॉस की एक्स कंटस्टेंट हिमांशी खुराना पहुंचीं। हिमांशी को देखते ही आसिम खुशी से उछल जाते हैं। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे को गले लगाए रहते हैं। इसके बाद दोनों गार्डन एरिया में आते हैं । यहां सभी घरवालों के सामने आसिम, हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज कर देते हैं। आसिम पूछते हैं कि क्या वह उनसे प्यार करती हैं, तो इस पर हिमांशी कहती हैं कि हां वो उनसे प्यार करती हैं। घर में दोनों का रोमांस भले ही दर्शकों को पसंद आ रहा है लेकिन आसिम के भाई उमर रियाज को ये रास नहीं आया।

Bigg boss 13 umar riaz reaction on asim riaz proposal to himanshi khurana
Asim, Himanshi Khurana and Umar Riaz - फोटो : twitter

वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के साथ इंटरव्यू में उमर ने कहा कि 'हिमांशी जब मुझसे मिली थी तो मैंने उससे कहा था कि आसिम बिल्कुल ठीक खेल रहा है। रश्मि, विशाल और शहनाज के साथ उसकी दोस्ती अच्छी दिख रही है। मैंने उससे यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि तुम उसके साथ रहो जैसे तुम पहले थे। एक दूसरे के लिए भावनाएं होने के बावजूद उन्होंने कभी उस तरह से इसे दिखाया नहीं। ना ही उन्होंने अपनी सीमाएं पार कीं। मेरा परिवार चाहता है कि वह उसी लाइन को बनाए रखें क्योंकि अंदर ऐसे लोग हैं जो स्क्रीन पर दिखने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। ये सब स्क्रीन पर अच्छा नहीं लगता। हमारा परिवार बिग बॉस देखता है। दोनों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।' 

Bigg boss 13 umar riaz reaction on asim riaz proposal to himanshi khurana
Asim Riaz and Umar Riaz - फोटो : voot

उमर ने आगे कहा कि 'मुझे पता था कि हिमांशी को देखते ही वो एक्साइटेड हो जाएगा लेकिन मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि वो शादी के लिए उसे प्रपोज करने के लिए अपने घुटनों पर बैठ जाएगा। मुझे लगता है कि वो शादी के लिए बहुत छोटा है लेकिन उसे इस बात का अहसास नहीं है। हो सकता है कि उसने उत्साह में ऐसा किया हो, लेकिन यह उसके करियर की शुरुआत है। उसे शो से बाहर आने के बाद महसूस होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 13 umar riaz reaction on asim riaz proposal to himanshi khurana
Umar, Asim Riaz and Himanshi Khurana - फोटो : file photo

उमर आगे कहते हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि वो चाहते हैं कि इस समय शादी करें। उसे अभी अपने घर बसाने से ज्यादा अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। हमें इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो किससे शादी करेगा लेकिन अभी यह तय नहीं है। बड़ा होने के नाते, मैं अभी भी अपने जीवन का पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि उसे भी इसका एहसास होगा।'

विज्ञापन
Bigg boss 13 umar riaz reaction on asim riaz proposal to himanshi khurana
Umar and Aism Riaz - फोटो : file photo

उमर ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक बार जब वह बिग बॉस 13 से बाहर आ जाएगा तो उसे काम के कई मौके मिलेंगे। उसे खुद ही इसका एहसास होगा। अभी उसके करियर का बड़ा प्वॉइंट है। वह अंदर बंद है इसलिए उसका दिमाग इस पर काम नहीं कर रहा है।'

बॉलीवुड में डेब्यू से लेकर अब तक इतनीं बदल गईं प्रीति जिंटा, देखें अनदेखी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed