'बिग बॉस 13' में कई घरवालों को उनके परिवार से मिलने का मौका मिला। इस बीच शो में शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी भी एंट्री करेंगे। शो में आते ही पराग ने शेफाली के खेल की जमकर तारीफ की। इससे बाद पराग आसिम रियाज के पास आए। आसिम के बगल में बैठकर पराग ने उन्हें ऐसी बात कह दी जिसे सुनते ही घरवाले हैरान रह गए।
शेफाली के पति ने घर में आते ही आसिम को दी धमकी, बोले- 'ऊंची आवाज में बात करेगा तो फाड़ दूंगा'
पराग त्यागी के घर में आते ही शेफाली ने उन्हें गले लगा लिया। पराग सभी घरवालों से मिले इसके बाद उन्होंने शेफाली से कहा मुझे आसिम से कुछ बात करनी हैं। पराग आसिम के बगल में बैठे और कहा- 'आप हिमांशी को कुछ वक्त से जानते थे। उनसे किसी ने ऊंची आवाज में बात की तो आप बीच में लड़ने के लिए आ गए। मैं इसे 10 साल से जानता हूं। कोई इससे ऊंची आवाज में बात करेगा तो मैं फाड़ दूंगा।'
जिस तरह से पराग घर के बाहर पारस छाबड़ा के लिए बयानबाजी कर रहे थे। उससे ऐसा लग रहा था कि वह पारस से बात भी नहीं करेंगे। हालांकि हुआ इसके ठीक उलट। पराग पारस के खुशी से गले मिले। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि पराग ने घरवालों से शेफाली से अकेले में बात करने के लिए कहा। इसके बाद पराग शेफाली को कैप्टन के कमरे में लेकर गए।
Parag Tyagi Ne Di Asim Ko Dhamki pic.twitter.com/guR4bACnba
पराग ने शेफाली से कहा- 'मैं सिंबा को ड्राइव पर लेकर गया था। एक गाड़ी पास में आई और उस गाड़ी में बैठे एक शख्स ने कहा आप शेफाली के पति हैं ना। ये सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई।' इसके बाद पराग ने कहा- 'मैंने देखा आप गोल रोटी बनाना सीख गईं। मैं बस एक चीज कहना चाहता हूं अपने लिए खेलो। मैं आपको बोलता हूं ना आप गुंडी हो, तो वैसा ही बनकर खेलो।'
आपको बता दें, शेफाली और आसिम की पहले घर में दोस्ती थी लेकिन हिमांशी खुराना के जाते ही इनकी दोस्ती टूट गई। शो के दौरान इन दोनों का झगड़ा भी कई बार हुआ। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में आसिम ने शेफाली के लिए रोटी बनाने से भी इनकार कर दिया था। आसिम ने कहा था- मैं जिन्हें पसंद नहीं करता उनके लिए कुछ भी करना पसंद नहीं।
Bigg Boss 13: विशाल को फ्राईपैन से पीटते देख भड़कीं मधु की मां, बोलीं-'बेटी की हरकत से शर्मिंदा हूं'