'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में घर से तीन लोग बाहर हो चुके हैं। वीकेंड का वार में टीवी की मशहूर दोनों बहुओं और न्यूज चैनल की एंकर शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) घर से एविक्ट हो गईं। बाहर आते ही शेफाली बग्गा ने मीडिया से बात की और सभी कंटेस्टेंट्स की पोल खोली। हालांकि शेफाली को जल्दी बाहर आने पर बुरा भी लगा। जानिए शेफाली ने किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा नकली और किसे मास्टरमाइंड बताया...
2 of 6
Mahira Sharma and Shefali Bagga
- फोटो : twitter
शेफाली बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'माहिरा शर्मा और आरती सिंह सबसे ज्यादा कमजोर कंटेस्टेंट थे। बाहर आने से थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मैं उन लोगों से पहले बाहर आ गई जो घर में रहने के कम लायक थे।'
3 of 6
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
शेफाली ने सबसे नकली कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल को बताया। शेफाली ने कहा- 'शहनाज उतनी भोली नहीं है जितना दिखाती हैं। वह सुरक्षित गेम खेल रही हैं और खुद को बचाने के लिए बच्चा बनने का नाटक करती हैं। कुछ कुछ हरकतें उनकी मनोरंजन करने वाली नहीं लगती हैं। हम लोग कई बार परेशान भी हो जाते हैं।'
4 of 6
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
देवोलीना और रश्मि देसाई के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा-'उन्हें एक झटका लगा है। अब समझ में आएगा कि अपने लिए खेलना है। दोनों बहुत शातिर हैं। खुद के लिए ही खेलना चाहती हैं लेकिन खेल नहीं रही हैं। अब शायद अपने लिए ही खेलेंगी।'
5 of 6
Rashami Desai and Siddharth Shukla
- फोटो : voot
शेफाली से जब रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। शेफाली ने कहा-'उनकी टकरार दिखाई देती है। सिद्धार्थ शुक्ला लोगों को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करते हैं। जबकि रश्मि लगातार सिद्धार्थ के बारे में बात करती हैं। रश्मि इसी वजह से लोगों को दोगुली लगती हैं।'