फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: सलमान ने पकड़ा शेफाली का सबसे बड़ा झूठ, हिमांशी की खोल दी पोल

Sun, 24 Nov 2019 05:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 24 Nov 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes shefali zariwala and himanshi khurana
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को जमकर फटकार लगाई। बीते हफ्ते दोनों ने जमकर हाथापाई की थी जिसके बाद सलमान गुस्से में दिखाई दिए। सलमान, सिद्धार्थ से कहते हैं- 'आपमें बहुत गुस्सा है ना। लंबे चौड़े भी हो। कभी आजमाना चाहोगे? शुक्र है कि मैं यहां पर हूं घर के अंदर नहीं।' इसके बाद सलमान ने शेफाली और हिमांशी को आड़े हाथों लिया। 

bigg boss 13 salman khan takes shefali zariwala and himanshi khurana
bigg boss 13 - फोटो : voot

सलमान ने कैंप्टेंसी टास्क को लेकर शेफाली जरीवाला से कहा कि 'वो हिमांशी खुराना को कैसे सलाह दे रही थीं, जबकि संचालक का काम सिर्फ टास्क को अच्छी तरीके से कराना होता है।' सलमान के कहने के बाद शेफाली अपनी गलती मानती हैं और कहती हैं कि उन्हें और सतर्क रहना चाहिए था।

bigg boss 13 salman khan takes shefali zariwala and himanshi khurana
bigg boss 13 - फोटो : voot

कॉलर ऑफ द वीक हिमांशी खुराना से पूछती हैं कि 'आपने आसिम को सिद्धार्थ के खिलाफ भड़काने का काम किया है। आप सबके पास जाकर शहनाज के खिलाफ बोलती रहती हैं।' इसके बाद हिमांशी सफाई देने लगती हैं और कहती हैं कि वो सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत रेस्पेक्ट करती हैं। इस दौरान सलमान खान कॉलर ऑफ द वीक से कहते हैं कि 'आपको जवाब मिल गया? क्योंकि ये तो नॉनस्टॉप आधे घंटे इस पर बात कर सकती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes shefali zariwala and himanshi khurana
bigg boss 13 - फोटो : voot

हिमांशी से सलमान कहते हैं कि 'ट्रांसपोर्ट टास्क में जब माहिरा ने कहा कि उन्हें चोट लगी है तो आपने कहा कि टास्क में तो ऐसा होता रहता है लेकिन जब आपके टास्क करने की बारी आई तो आप कहती हैं कि चोट लग गई।' इस पर हिमांशी कहती हैं कि 'मैंने शेफाली से कहा था कि मेरी ड्रेस हाथ के पास फट गई। मैं केवल कैप्टन बनने के लिए ऐसा नहीं कर रही बाकि फैसला आपको लेना है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan takes shefali zariwala and himanshi khurana
bigg boss 13 - फोटो : voot

शहनाज और हिमांशी के बीच बहस को देख सलमान ने दोनों को सुल्तानी अखाड़ा में बुलाया। जहां टास्क में हिमांशी ने शहनाज को दो प्वाइंट से हराया और मेडल अपने नाम कर लिया।

बिग बॉस 13: शहनाज के पिता ने किया खुलासा- 'इस वजह से बेटी का सपोर्ट करते हैं सलमान खान'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed