'बिग बॉस 13' पहले ही एपिसोड में सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा हालांकि राशन को लेकर हुए टास्क के बाद सोशल मीडिया पर शो को ट्रोल भी किया गया। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें कई कंटेस्टेंट को झटका मिला।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सिद्धार्थ डे और असीम रियाज को अमीषा पटेल ने ब्लैक हॉर्ट दिया था जिसकी वजह से वो नॉमिनेशन की प्रक्रिया से दूर रहे। सबसे पहले लड़कियों को टास्क दिया गया। जिसमें लड़कियों को पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और अबु मलिक में से किसी एक को दिल के आकार का कुशन देना था। इसके साथ ही 'बिग बॉस' ने शर्त रखी कि आपको दिल उसको ही देना पड़ेगा जिससे आपका कनेक्शन हो।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
टास्क के दौरान दलजीत, रश्मि, कोएना, शेफाली और माहिरा शर्मा ने पारस को अपना दिल दिया। वहीं आरती और देवोलीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को अपना दिल दिया जबकि शहनाज गिल ने अबु मलिक को अपना दिल दिया। ऐसे में शहनाज सबसे पहले सुरक्षित हो गईं क्योंकि अबु मलिक के पास सिर्फ एक ही दिल था। वहीं पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला ने माहिरा शर्मा और आरती सिंह को सुरक्षित किया।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
इस तरह देवोलीना, रश्मि, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं। नॉमिनेशन के दौरान पारस ने कहा कि 'शेफाली हमेशा रोती रहती हैं और मुझे रोंदू लोग नहीं पसंद हैं।' ये बात शेफाली को बिलकुल पसंद नहीं आई और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
नॉमिनेशन टास्क के बाद इस हफ्ते सभी लड़के सुरक्षित हैं। अब देखना होगा कि दर्शक पांचों नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से किसे सुरक्षित रखते हैं और किसे बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
बिग बॉस 13' के लिए देवोलीना भट्टाचार्य ने ऐसे की तैयारी, इंटरव्यू में किया खुलासा