फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज को देखते ही रश्मि देसाई ने कह दी ऐसी बात, बोलीं- 'मुंह तोड़ दूंगी मैं'

Fri, 22 Nov 2019 07:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Nov 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai fight
Rashami and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

'बिग बॉस' का घर इन दिनों अखाड़ा बन गया है। हर कोई किसी ना किसी मुद्दे पर लड़ता हुआ नजर आता है। हाल ही में 'बिग बॉस' का एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) झगड़ते हुए नजर आते हैं। इस बीच रश्मि शहनाज को कुछ ऐसा कह देती हैं जिसका जवाब सुनकर घरवाले हैरान रह जाते हैं। 

Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai fight
Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के इस प्रोमो वीडियो को कलर्स चैनल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस प्रोमो को साझा करते हुए लिखा है- 'क्या अब शहनाज कौर गिल और रश्मि देसाई के बीच आने वाली है दुश्मनी की दीवार?' प्रोमो में दिखाया गया है कि रश्मि शहनाज से कहती हैं कि 'तुम दूसरों की चीजें छीनने में यकीन रखती हो तुम्हें वही पसंद आता है।' 

Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai fight
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

इसके बाद रश्मि कहती हैं- 'आपकी निजी जिंदगी के किस्से बहुत हैं।' शहनाज कहती हैं- 'अच्छा! तो आपको किसने बताए?' रश्मि कहती हैं- 'दुनिया को पता है।' इसके बाद शहनाज कहती हैं- 'जिसके निजी किस्से हैं वह सुनने की दम रखती है लेकिन सुनाने वाली सुना नहीं पा रही।' इसके बाद शहनाज कहती हैं-'मेरे चरित्र पर मत जाना वो नहीं सुन सकती। मुंह तोड़ दूंगी मैं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai fight
Asim and Siddharth Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस प्रोमो वीडियो के बाद तो इतना साफ है कि अब शहनाज और रश्मि देसाई का भी जबरदस्त झगड़ा होने वाला है। इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला-आसिम और देवोलीना-विशाल आदित्य सिंह का झगड़ा हुआ था। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि खेसारी लाल यादव शो से बाहर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Shehnaz Kaur Gill Rashami Desai fight
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्विटर पर इसका खुलासा कर दिया है। ट्वीट के मुताबिक 'बिग बॉस' से बीती रात खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बाहर हो चुके हैं। इस ट्वीट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हो गया खुलासा, 'वीकेंड का वार' से पहले घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed