फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: हो गया खुलासा, 'वीकेंड का वार' से पहले घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

Fri, 22 Nov 2019 05:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Nov 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 confirmed Khesari Lal Yadav evicted before Weekend Ka Vaar
Devoleena, Siddharth and Khesari - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) में कोई एक सदस्य घर से बाहर जाएगा तो आप गलत सोच रहे हैं। 'वीकेंड के वार' से पहले ही एक सदस्य घर से बाहर हो गया है। जानिए 'वीकेंड से वार' से पहले बाहर हुए कंटेस्टेंट का नाम।

Bigg Boss 13 confirmed Khesari Lal Yadav evicted before Weekend Ka Vaar
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्विटर पर इसका खुलासा कर दिया है। ट्वीट के मुताबिक 'बिग बॉस' से बीती रात खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बाहर हो चुके हैं। इस ट्वीट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। इससे पहले 21 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद प्रोमो में इस बात का इशारा जरूर कर दिया था। टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद प्रोमो में दिखाया गया था सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे हैं। 'बिग बॉस' ने घरवालों से पूछा उन लोगों के नाम बताइए जिनका बीते कुछ दिनों में शो में योगदान कम है। 
 

Bigg Boss 13 confirmed Khesari Lal Yadav evicted before Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

घरवालों ने रश्मि देसाई और खेसारी लाल यादव का नाम लिया। जैसे ही घरवाले कंटेस्टेंट का नाम 'बिग बॉस' को बताएंगे तब बिग बॉस खुलासा करेंगे कि ये सरप्राइज एलिमिनेशन है। हालांकि प्रोमो में यह नहीं दिखाया गया था कि दोनों में से कौन बेघर होगा। आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 confirmed Khesari Lal Yadav evicted before Weekend Ka Vaar
arhaan khan - फोटो : social media

पिछले हफ्ते घर से अरहान खान बाहर हुए थे। अरहान ने बाहर जाते ही कई खुलासे किए थे। अरहान ने कहा था, 'मेरा प्लान काफी बड़ा था । मैं अपने एलिमिनेशन से नाखुश हूं । मेरा सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया । मैं अच्छा खेल रहा था और सही चीज के लिए खड़ा होता था । मैंने सही को सही और गलत को गलत बताया । मैं दूसरी टीम में था लेकिन जब मुझे सिद्धार्थ के साथ टास्क करने को मिला तो वो भी मैंने अच्छे से किया। ऐसा पहली बार हुआ होगा जब अच्छा खेलने वाला कोई कंटेस्टेंट जल्दी बेघर हो गया हो। '

विज्ञापन
Bigg Boss 13 confirmed Khesari Lal Yadav evicted before Weekend Ka Vaar
Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : voot

निजी जिंदगी के बारे में अरहान ने कहा था, 'मैं चार-पांच साल से किसी के साथ रिलेशन में था और रश्मि इस बारे में अच्छे से जानती है। हम दोनों एक-दूसरे के बारे में सब जानते हैं। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड थी लेकिन घर में एक साथ रहने के दौरान मैं उसे और अच्छे से जान पाया। मेरा नजरिया उनके लिए बदल गया है। मैं उनकी ओर आकर्षित हो रहा था।' 

यह भी पढ़ें- BB13: 'वीकेंड का वार' से पहले घरवालों को लगेगा झटका, इन दो कंटेस्टेंट में से आज कोई हो जाएगा बेघर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed