'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वार ऐपिसोड में घरवालों ने खूब मस्ती की। घर में छपाक फिल्म की स्टार दीपिका पादुकोण और विक्रांस मैसी पहुंचे। इन दोनों के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं। ऐपिसोड के अंत में शहनाज गिल की हरकत पर सलमान खान भड़क उठे। अब आने वाले ऐपिसोड में एक बार फिर सलमान का गुस्से वाला अवतार देखने को मिलेगा।
2 of 4
bigg boss 13
- फोटो : voot
दरअसल, शहनाज और माहिरा के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा है । लोगों का कहना है कि शहनाज, माहिरा से जलती हैं। वहीं शहनाज इस बात को खारिज करती रहती हैं। शहनाज के इसी बर्ताव को लेकर सलमान उनकी क्लास लगाना शुरू कर देते हैं। शहनाज और माहिरा को एक टास्क दिया जाता है। इसमें दोनों के सामने दिल रखे जाते हैं। जब घरवाले कहते हैं कि हां शहनाज, माहिरा से जलती तो ये सुनते ही शहनाज बुरी तरह रोने लगती हैं। वहीं सलमान, सना से कहते हैं कि इज्जत से पेश आओ। ज्यादा रोने का ड्रामा मत करो। तुम जेलस हो तो हो । इतना कहते ही सना खुद को पीट-पीटकर रोने लगती हैं।
3 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
रविवार को आने वाले ऐपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान गुस्से में शहनाज को घर से निकालने की बात कह देते हैं और बिग बॉस से दरवाजा खोलने के लिए बोलते हैं। इसके बाद शहनाज रोते हुए घर के मेन दरवाजे पर जाकर बैठ जातीं हैं और बुरी तरह रोने लगती हैं। शहनाज के इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच सलमान गुस्से में घर के अंदर एंट्री करते हैं।
4 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors Tv
सलमान सिद्धार्थ और शहनाज के समझाने के लिए घर के अंदर बुलाते हैं लेकिन शहनाज अंदर आने से मना कर देतीं हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि शुक्ला किसी को इतना मनाने की जरूरत नहीं है। तब सना, सलमान से कहती हैं कि मुझे आपसे बात करनी हैं। तभी सलमान गुस्से में कहते हैं कि बदतमीजी का इस घर में कोई रोल नहीं है। चार आदमी इसको क्या जानने लगे अपने आपको कटरीना कैफ समझने लगी।
इस बात से परेशान होकर रश्मि देसाई ने खा लिया था जहर, ऐसी बची थी जान