फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आरती सिंह के साथ हुई थी बंद कमरे में रेप की कोशिश, आपबीती सुन चौंक गए सिद्धार्थ शुक्ला

Sat, 11 Jan 2020 05:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 11 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13: Aarti Singh reveals When She Was Victim Of Rape Attempt when She was 13
सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में इस बार छपाक की टीम पहुंचने वाली है। इस दौरान दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और लक्ष्मी अग्रवाल अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। इसी के साथ ये तीनों घरवालों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान घरवाले अपने बुरे अनुभव भी साझा करेंगे। शो में सबसे पहले गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपनी कहानी साझा करेंगे। उनकी ये कहानी सुन सब इमोशनल हो जाएंगे। खास तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला। चैनल ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें घरवाले अपने साथ हुए कुछ बुरे लम्हों को याद कर भावुक हो जाएंगे।

Bigg Boss 13: Aarti Singh reveals When She Was Victim Of Rape Attempt when She was 13
आरती सिंह - फोटो : social media

प्रोमो के मुताबिक, आरती सिंह कहती हैं-  'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बात को याद करते हुए वो अभी भी कांप रही हैं।' आरती के ऐसा बताते ही सिद्धार्थ शुक्ला हैरान रह जाते हैं। प्रोमो में आप ये देख सकते हैं। साथ ही सभी घरवाले भी इमोशल हो जाते हैं।
 

Bigg Boss 13: Aarti Singh reveals When She Was Victim Of Rape Attempt when She was 13
आरती सिंह - फोटो : Twitter

आरती के अलावा और घरवालों ने भी अपने बुरे अनुभव साझा किए। आरती इससे पहले भी शो में बता चुकी हैं कि काम ना मिलने पर वो डिप्रेशन में चली गई थीं। आरती ने कहा था, 'मैंने मायका, वारिस जैसे हिट शो किए। लेकिन, मुझे कोई पहचान नहीं मिली। वारिस के बाद मेरे काम को लोगों ने बहुत पसंद किया। लेकिन इसके बाद मुझे दो साल तक काम नहीं मिला। मैं दो साल तक घर बैठी रही। मेरे पास एक भी काम नहीं आया। इसके बाद एक दौर ऐसा आया जब मैं डिप्रेशन में चली गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13: Aarti Singh reveals When She Was Victim Of Rape Attempt when She was 13
Deepika Padukone, Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli, Shehnaz Gill, Aarti Singh, Shefali Jariwala - फोटो : amar ujala mumbai

बात करें वीकेंड का वार की तो इस बार के एपीसोड में दीपिका अपने सह कलाकार विक्रांत मैसी के साथ बिग बॉस के घर पहुंच रही हैं। दोनों ने मिलकर बिग बॉस के प्रतिभागियों के साथ एक अनोखा खेल भी खेला। ये खेल हैं फिल्म जुमानजी – द नेक्स्ट लेवल जैसा यानी इसमें एक प्रतिभागी को दूसरे प्रतिभागी की तरह एक्टिंग करके दिखानी है। जो आज आप टीवी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13: Aarti Singh reveals When She Was Victim Of Rape Attempt when She was 13
Deepika Padukone, Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli, Shehnaz Gill, Aarti Singh, Shefali Jariwala - फोटो : amar ujala

साथ ही दीपिका ने घरवालों को बाहर भी सैर करवाई। टीम ने दीपिका के साथ बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर खूब मस्ती की। वही दूसरी ओर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉस मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed