फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर उठे थे सवाल, अब सलमान लगाएंगे क्लास

Sun, 12 Jan 2020 03:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Jan 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 Salman Khan Clear Controvesy Related to Sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में बीता हफ्ता घर के कई सदस्यों के बीच मारपीट और रुठना मनाना चलता रहा। इस दौरान किसी को चप्पल से मारा गया तो किसी को थप्पड़ मारे गए। कंटेस्टेंट की इन हरकतों को देख सलमान खान भड़क उठे हैं।

bigg boss 13 Salman Khan Clear Controvesy Related to Sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें घरवालों को एक वीडियो दिखाया जाता है। पहले तो शहनाज सिद्धार्थ को कई थप्पड़ मारती हुईं दिखीं। वीडियो के दूसरे सीन में शहनाज जमीन पर होती हैं और सिद्धार्थ उनका दोनों हाथ पकड़कर कहते हैं कि उनके साथ बदतमीजी ना करें। बीते दिनों जब एपिसोड के दौरान ये सीन दिखाया गया था तो सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रिया आई थी और सिद्धार्थ पर सवाल खड़े हुए थे। सलमान इसका भी जिक्र करते नजर आए।

bigg boss 13 Salman Khan Clear Controvesy Related to Sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

सलमान सबसे पहले सिद्धार्थ से पूछते हैं कि 'ये देखकर अभी आपको क्या लग रहा है?' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं, 'हंसी आ रही है मुझको अभी तो।' आगे सलमान कहते हैं कि 'ये हंसने वाली बात नहीं है। आपने उसके साथ जो किया है बाहर लोगों ने किसी और तरह से इसे लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 Salman Khan Clear Controvesy Related to Sidharth shukla
Salman Khan BIgg Boss 13 - फोटो : twitter

आगे सलमान शहनाज पर भड़कते हुए नजर आए। सलमान कहते हैं कि 'ये शहनाज को हुआ क्या है?' यहां सलमान ने शहनाज की उन हरकतों पर सवाल उठाए हैं जब वो खुद को ही मार रही होती हैं। सलमान कहते हैं कि 'पागल है क्या है वो? वो इस तरह क्यों कर रही है? इज्जत रास नहीं आ रही है क्या? बहक गई है। उसे लगता है कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वो कटरीना कैफ बन जाएगी। आपने कभी कटरीना को ऐसा करते हुए देखा है?'

विज्ञापन
bigg boss 13 Salman Khan Clear Controvesy Related to Sidharth shukla
Vishal Aditya Singh and Madhurima - फोटो : twitter

घरवालों की क्लास लेते हुए सलमान कहते हैं कि 'चप्पल से मारा है, थप्पड़ मारा है, गालियां बकी हैं। ये टीवी शो नहीं है ये रियलिटी शो है।' यहां सलमान विशाल और मधुरिमा के बीच हुए झगड़े का जिक्र भी करेंगे जब मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा था।

Bigg Boss 13: लक्ष्मी अग्रवाल की आपबीती सुनकर शो में रो पड़े सिद्धार्थ शुक्ला, घरवाले भी हुए इमोशनल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed