अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा टीवी और मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना पहचाना चेहरा हैं। ऐश्वर्या ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। पांच दिसंबर 2014 को वो रोहित नाग के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। निजी जिंदगी को लेकर अब ऐश्वर्या ने कई खुलासे किए।
शादी के पांच साल बाद ऐश्वर्या ने बताई रिश्ते की 'कड़वी सच्चाई', बोलीं- 'पति के साथ कई बार...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा कि पिछले दो साल से रोहित और उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। किसी भी रिश्ते में हमेशा सब कुछ ठीक नहीं होता। ऐश्वर्या को उम्मीद है कि आने वाले समय में वो एंजॉय कर पाएंगी।
ऐश्वर्या कहती हैं कि 'रोहित और मैं पिछले 11 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। हमारी शादी को पांच साल हो चुके हैं। हमेशा ऐसा नहीं होता कि सबकुछ ठीक हो। दोनों के बीच अनबन भी हुई है। सभी शादीशुदा जोड़े के बीच ऐसा होता है। मुझे ऐसा लगता है कि बीते दो साल रोहित और मैंने बहुत बुरा समय देखा। ये प्रोफेशनली और पर्सनली दोनों तौर पर था।'
A post shared by Aishwarya Sakhuja (@ash4sak) on
शादी की सालगिरह पर ऐश्वर्या ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो रोहित के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आई थीं। बता दें कि ऐश्वर्या और रोहित ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन सात में हिस्सा लिया था। टीवी के अलावा ऐश्वर्या हाल ही में फिल्म 'उजड़ा चमन' में नजर आई थीं।
Bigg Boss 13: लक्ष्मी अग्रवाल की आपबीती सुनकर शो में रो पड़े सिद्धार्थ शुक्ला, घरवाले भी हुए इमोशनल