फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 के इस कंटेस्टेंट पर सनी लियोनी लगा चुकी हैं छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 18 Oct 2019 08:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Report says Paras Chhabra accused of harassment by Sunny Leone during Splitsvilla
Sunny Leone and Paras Chhabra - फोटो : instagram

'बिग बॉस' सीजन 13 में एक कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इस कंटेस्टेंट का नाम पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) है। पारस शो के दौरान ज्यादातर लड़कियों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। यहां तक कि पारस को लेकर शहनाज कौर गिल और माहिरा शर्मा का कई बार घर में झगड़ा भी हो चुका है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि पारस छाबड़ा पर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) छेड़खानी का आरोप भी लगा चुकी हैं। इस बात का खुलासा एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया है। 

Bigg Boss 13 Report says Paras Chhabra accused of harassment by Sunny Leone during Splitsvilla
sunny leone - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड लाइफ में प्रकाशित खबर के मुताबिक पारस छाबड़ा पर छेड़खानी का आरोप सनी लियोनी ने 'स्प्लिट्सविला' के दौरान लगाया था। प्रकाशित खबर के अनुसार पारस सनी लियोनी के शूटिंग के दौरान ही रहते थे। जब सनी शो के बाकी कंटेस्टेंट्स से बात करती थीं तो वह उन पर लाइन मारते थे। जब पारस ने सनी से छेड़खानी की कोशिश की तो सनी ने इसकी शिकायत शो के निर्माता से की थी। 

Bigg Boss 13 Report says Paras Chhabra accused of harassment by Sunny Leone during Splitsvilla
sunny leone - फोटो : amar ujala

जब पारस की हरकत के बारे में सनी के पति डेनियल को पता चला तो उन्होंने अभिनेत्री के साथ शूटिंग पर जाना शुरू कर दिया। डेनियल की वजह से किसी की भी सनी से बात करने की हिम्मत नहीं होती। फिर भी पारस नहीं मानें। इसके बाद सनी ने 'स्प्लिट्सविला' के मेकर्स से गुजारिश की थी कि वह पारस को शो पर दोबारा न बुलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Report says Paras Chhabra accused of harassment by Sunny Leone during Splitsvilla
Shehnaz Kaur Gill and Paras Chhabra - फोटो : VOOT

आपको बता दें, 'बिग बॉस' के घर में भी पारस को दिल फेंक कहा जाता है। यहां तक कि 'वीकेंड का वार 'में कई बार पारस को लेकर इस पर बात भी हो चुकी हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए पारस के अलावा सिद्धार्थ डे, अबु मलिक और असीम रियाज नॉमिनेटड हैं। जबकि लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा हैं। इस हफ्ते भी घर से दो लोग बेघर होंगे जिसमें एक लड़का और एक लड़की होगी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Report says Paras Chhabra accused of harassment by Sunny Leone during Splitsvilla
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

'बिग बॉस' का एक प्रोमो आया है जिसमें दिखाया गया है दो लड़कों के पास खुद को सुरक्षित रखने का मौका मिलेगा। चार लड़कों को दो टीमों में बांटा गया है। एक टीम में सिद्धार्थ डे और पारस होंगे जबकि दूसरी टीम में अबु मलिक और असीम रियाज होंगे। लड़कियों को तय करना होगा कि वह किस टीम को बचाएंगी। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत जाएगी वह नॉमिनेशन से तुरंत सुरक्षित हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें- रश्मि ने लगाया छूने का आरोप तो घरवालों ने सिद्धार्थ को भेजा जेल, 'बिग बॉस' के सामने निकला गुब्बार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed