फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मि ने लगाया छूने का आरोप तो घरवालों ने सिद्धार्थ को भेजा जेल, 'बिग बॉस' के सामने निकाला गुबार

Fri, 18 Oct 2019 03:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 18 Oct 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Rashami Desai says Siddharth Shukla tarnish my image and touching me
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)के बीच झगड़ा बरकरार है। जहां एक ओर रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ पर शो से निकलवाने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरे दिन दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि सिद्धार्थ ने रश्मि की शिकायत 'बिग बॉस' से ही कर डाली। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया? इस मामले की शुरुआत तो एक दिन पहले ही हो गई थी लेकिन बाद में यह मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे।

Bigg Boss 13 Salman Khan show Rashami Desai says Siddharth Shukla tarnish my image and touching me
Bigg Boss 13 Jail - फोटो : twitter

17 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कि घर के एक नए हिस्से जेल की सलाखों का खुलासा हुआ। 'बिग बॉस' ने सभी घरवालों को कहा कि आपसी सहमति से दो नाम बताए जिसे वह जेल में भेजना चाहते हैं। इसी दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पहले रश्मि ने सिद्धार्थ डे और देवोलीना का नाम लिया था। जबकि सिद्धार्थ ने रश्मि और पारस छाबड़ा का नाम। दोनों ने दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेने के बाद घरवालों के सामने वजह भी बताई। 

Bigg Boss 13 Salman Khan show Rashami Desai says Siddharth Shukla tarnish my image and touching me
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। बाद में जब 'बिग बॉस' ने देवोलीना से घरवालों का फैसला पूछा तो सबने कहा एक बार फिर से वोटिंग करा लो। दोबारा वोटिंग में कई लोगों ने अपना फैसला बदला। फैसला बदलने वालों में रश्मि देसाई भी थीं। रश्मि ने दोबारा वोटिंग में सिद्धार्थ डे के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया। रश्मि के फैसला बदलते ही सिद्धार्थ और उनका झगड़ा शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Rashami Desai says Siddharth Shukla tarnish my image and touching me
Rashami Desai - फोटो : voot

रश्मि ने कहा कि 'सिद्धार्थ कह रहे हैं कि मैं उनसे झगड़ा करती हूं तो मैं उनकी इस वजह को नहीं मानती। मेरा घर में सिर्फ उन्हीं से ही झगड़ा हुआ है और किसी से नहीं। हाथ लगाने वाला और झगड़ा करने वाला दोनों वजह अलग-अलग हैं। जब सभी लोग इस बात पर सहमत हो जाते हैं कि अपने खाने के बर्तन धुलेंगे तो वो नहीं होते। स्पेशल पॉवर के तहत वह मेरे नौकर हैं इसलिए मैं जो कहूंगी उन्हें करना पड़ेगा। आप मेरी लोगों के सामने इमेज खराब कर रहे हैं।' इस पर सिद्धार्थ कहते हैैं 'आपने अपना पॉवर अच्छे से इस्तेमाल भी किया है। मैंने आपको टच नहीं किया। मैं आपके सामने दोनों हाथ जोड़कर खड़ा था। आप मेरे सामने से जाएंगी तो आप टच होगीं मुझसे, मैं नहीं।'
 

 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan show Rashami Desai says Siddharth Shukla tarnish my image and touching me
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ बहुत नाराज हो जाते हैं और इसके बाद 'बिग बॉस' से रश्मि देसाई की शिकायत करते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं - 'यह लड़की मुझ पर गंभीर आरोप लगा रही है। वह कह रही हैं कि मैं उनकी छवि खराब कर रहा हूं। छूने की कोशिश कर रही हूं। मैं इससे सहमत नहीं हूं और यह मेरी छवि खराब कर सकता है।' इस पर 'बिग बॉस' कहते हैं 'जो आपने कहा और किया और जो रश्मि ने कहा और किया दोनों ही दर्शक देख रहे हैं। इसलिए आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed