फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शो में झूठ बोलने पर ट्रोल हुईं रश्मि, यूजर्स बोले- 'बहन 300 कैमरे हैं यहां...'

Sat, 02 Nov 2019 12:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 Nov 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai get troll on social media after lied in the show
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में गुरुवार का दिन काफी खास रहा। पारस छाबड़ा ने 'टिकट टू फिनाले' के लिए हुआ टास्क 'बीबी होम डिलीवरी' जीत लिया है। इसके साथ ही उन्होंने शो के अगले पड़ाव के लिए अपनी दोस्त माहिरा शर्मा को साथ ले जाने का फैसला किया। 'टिकट टू फिनाले' के लिए हुए टास्क के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। वहीं इस टास्क के बाद से सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

Bigg Boss 13 Rashmi Desai get troll on social media after lied in the show
rashmi desai - फोटो : file photo

दरअसल बीबी होम डिलीवरी टास्क करने के दौरान आरती और रश्मि देसाई के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। रश्मि देसाई ने डिलीवरी गर्ल के लिए आरती के नाम की घोषणा नहीं की, जिसके बादे से आरती रश्मि पर बुरी तरह से भड़क गईं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर #RashmiDesai ट्रेंड करने लगा और हर कोई रश्मि को झूठा और चालाक बता रहा है। इतना ही नहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने तो रश्मि को लोमड़ी तक बोल दिया। 
 



 

 

Bigg Boss 13 Rashmi Desai get troll on social media after lied in the show
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

Nikita Singhaniya ने ट्विटर पर लिखा- 'मुझे रश्मि देसाई के फैंस पर दया आ रही है। कल से बेचारे ट्विट्स कर रहे थे कि रश्मि देसाई मास्टरस्ट्रोक खेलेगी, लेकिन कौन सा मास्टरस्ट्रोक ? धोखे और बेईमानी से खेलने को मास्टरस्ट्रोक नहीं बल्कि बेवकूफी कहते हैं। बेचारे फैंस का बिग टाइम बिग पोपट हुआ है।' MannMohak SidHeart नाम के यूजर ने लिखा- 'रश्मि लोमड़ी कितना झूठ बोलती है। उन्होंने पहले शेफाली से कहा कि वह गलत नहीं थी तो वह शहनाज से माफी नहीं मांगे और बाद से शहनाज से कहती है कि तुम दोनों एक-दूसरे से माफी मांग लो बात खत्म। बहन 300 कैमरा हैं यहां काहे को झूठ बोल रही हो।'
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai get troll on social media after lied in the show
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रश्मि देसाई की आलोचना की है और उनका मजाक उड़ाया है। बात करें बिग बॉस शो की तो शो में गुरुवार को वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। शेफाली जरीवाला , तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव की सीक्रेट रूम में धमाकेदार एंट्री की। वे एंट्री लेते ही घरवालों की पोल खोलेंगे और दावा करेंगे कि घर में एंट्री होते ही वे पूरे गेम को पलट देंगे। साथ ही कंटेस्टेंट्स के साथ सीक्रेट रूम में मौजूद वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स शेफाली जरीवाला, खेसारी लाल यादव और  तहसीन पूनावाला को सभी कंटेस्टेंट्स को 1 से 10 तक की रेटिंग देनी है, जो उनके हिसाब से शो में सबसे काफी दोगले हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai get troll on social media after lied in the show
bigg boss 13 - फोटो : Social Media

वहीं बीते हफ्ते शो से सिद्धार्थ डे निकल गए हैं। पिछले हफ्ते शो में मिड वीक एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। वीकेंड का वॉर में जब सलमान ने किसी को बेघर नहीं किया तो सभी कंटेस्टेंट ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बिग बॉस ने खेल का रुख ही मोड़ दिया। हफ्ते के बीच हुए पहले एविक्शन में बिग बॉस के घर से सिद्धार्थ डे बाहर हो गए हैं। शो के बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने बिग बॉस को लेकर कई खुलासे किए।

पढ़ें: 'घूंघरू' पर माइकल जैक्सन ने किया डांस, शादी करने वाली है 'सिंघम' की ये अभिनेत्री, पढ़ें छह खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed