फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: वाइल्ड कार्ड एंट्री होते ही तीनों ने खोली सबकी पोल, बोले-'हम खेल को पलट देंगे'

Thu, 31 Oct 2019 07:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 31 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Zariwala Khesari Lal Yadav entry revealed shocking thing
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के सीजन 13 में 'टिकट टू फिनाले' का टास्क जारी है। सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और आसिम फाइनल का टिकट पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन तक पारस और आसिम को एक-एक नंबर मिल चुका है। शेफाली जरीवाला के बाद आज तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव की सीक्रेट रूम में धमाकेदार एंट्री होगी। वे एंट्री लेते ही घरवालों की पोल खोलेंगे और दावा करेंगे कि घर में एंट्री होते ही वे पूरे गेम को पलट देंगे।  

Bigg Boss 13 Shefali Zariwala Khesari Lal Yadav entry revealed shocking thing
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के आज के एपिसोड के प्रोमो रिलीज हो चुके हैं। प्रोमो में बहुत सारी चीजें दिखाई गई हैं और बहुत सारी बातों पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। हर बार की तरह इस बार भी घर के सदस्यों के बीच टास्क को लेकर कहा सुनी होती हुई दिखाई दे रही है। प्रोमो की शुरुआत माहिरा और आरती के बीच बातचीत से होती है। माहिरा डिलीवरी गर्ल बनी हुई हैं और आरती उन्हें खाना डिलीवर करने के लिए कह रही हैं। माहिरा कहती हैं इंतजार करें।

Bigg Boss 13 Shefali Zariwala Khesari Lal Yadav entry revealed shocking thing
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

आरती नाराज हो जाती है और माहिरा से कहती हैं कि उन्होंने शेफाली को यह मौका पहले दिया था लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। आरती माहिरा को कहती हैं कि वो आसिम को खाना देकर आएं। माहिरा आसिम के पास जाती हैं लेकिन शेफाली माहिरा को रोकते हुए कहती हैं कि वो गलत पते पर पहुंच गई हैं। इसके बाद घर में अगली डिलीवरी गर्ल बनने को लेकर घमासान शुरू हो जाता है। रश्मि देसाई कहती हैं कि इस बार डिलीवरी गर्ल वे बनना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Zariwala Khesari Lal Yadav entry revealed shocking thing
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

डिलीवरी गर्ल बनने की चाहत को मिलते ही शहनाज और आरती, रश्मि से भिड़ जाती हैं। आरती रश्मि पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आपा खो देती हैं वो और शहनाज खेल को छोड़ने की भी बात कहती हैं। शहनाज डिलीवरी के लिए आई बाइक और बैग को फेंक देती हैं और कहती हैं कि इसके बिना तो डिलीवरी हो नहीं सकती। इसके बाद रश्मि के लिए घर की लड़कियों से वोटिंग करवाई जाती है तो चार लोग रश्मि का नाम लेते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shefali Zariwala Khesari Lal Yadav entry revealed shocking thing
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

प्रोमो में तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल 'बिग बॉस' के घर में दिखाई दिए हैं। पहले शेफाली जरीवाला भी दिखाई दे चुकीं है। तीनों अपनी अपनी तरह से इस खेल पर टिप्पणी करते हैं। तहसीन कहते हैं कि 'जब वो घर में जाएंगे तो एक नया ग्रुप बनाकर पूरे खेल को पलट देंगे।' खेसारी लाल कहते हैं कि 'इस घर में करने के लिए बहुत कुछ है और यह लोग ओवरएक्टिंग कर रहे हैं।' शेफाली भी यही बात कहती हैं और इनके झगड़े को देखकर निराशा जताती हैं।

भगवान कृष्ण से जुड़े सवाल का जवाब देकर कंटेस्टेंट ने जीते लाखों रुपये, आपबीती सुन बिग बी ने की अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed