'बिग बॉस' (Bigg Boss) सीजन 13 में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। इन दोनों के बीच मनमुटाव साफ देखने को मिल रहा है। घर में जैसे ही दोनों ने एंट्री ली थी तो दोनों के बीच कड़वाहट देखने को मिली थी। जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है इन दोनों के बीच का मनमुटाव घरवालों के सामने आ गया। इस बीच रश्मि ने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को लेकर 'बिग बॉस' में बड़ा खुलासा किया है। रश्मि ने शो के दौरान कहा कि सिद्धार्थ उन्हें शो से निकलवाना चाहते थे।
BB13: रश्मि देसाई का खुलासा, बोलीं- 'शो से निकालना चाहते थे सिद्धार्थ, लव सीन से पहले होता था झगड़ा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 13' के 16 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ डे, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य एक साथ बैठकर बात कर रहे होते हैं। इस दौरान तीनों के बीच टास्क की बात हो रही होती है। तभी रश्मि और सिद्धार्थ के झगड़े पर सिद्धार्थ डे और देवोलीना बात करते हैं।
रश्मि इन दोनों से कहती हैं कि 'ये मुझे कई बार कह चुका है कि मैंने तुम पर अहसान किया है। सिद्धार्थ के मुताबिक मेकर्स मुझे शो में रिप्लेस कर रहे थे लेकिन उसने ऐसा नहीं होने दिया। जबकि चैनल में जाकर इसी ने बोला था कि रश्मि को निकाल दो। बहुत झगड़े करते थे हम लोग इसलिए चैनल ने मीटिंग भी बुलाई थी। प्रोडक्शन ने कहा था कि हम लोग हैंडिल नहीं कर पा रहे।' तभी देवोलीना कहती हैं 'इतना झगड़ा होता था तुम दोनों का?'
रश्मि कहती हैं - 'हमारे लव सीन कोई देख लो तो ये नहीं कहेगा कि अभी गालियां देकर हटे हैं। वो मुझे गालियों से मारता था और मैं प्यार से।' दरअसल, रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला एक साथ कलर्स पर प्रसारित सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम कर चुके हैं। फिलहाल यह शो ऑफएयर हो चुका है। शो के बाद यह दोनों 'बिग बॉस 13' में आए।
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' का 'टिकट टू फिनाले' का पहला टास्क 'टॉय फैक्ट्री' रद्द हो चुका है। 'बिग बॉस' ने घरवालों को टास्क रद्द होने पर फटकार लगाई। 'बिग बॉस' ने शो के दौरान कहा कि आप लोगों के इस टास्क की वजह से हमें दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। बिग बॉस के यह कहते ही सभी घरवालें टास्क रद्द होने का इल्जाम एक दूसरे पर लगाने लगे।
यह भी पढ़ें- 'ये रिश्ता' की सास समेत ये सात टीवी कपल मनाएंगे पहला करवाचौथ, एक हैं रीवा की राजकुमारी