मशहूर टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में काम्या के माथे पर सिंदूर, बिंदी और हाथों में मेहंदी लगाए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन लिखा है। करवाचौथ पर काम्या का यह कैप्शन और तस्वीर दोनों सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दिन पहले ही काम्या ने अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था।
करवाचौथ पर मेहंदी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं काम्या, रिश्ते पर खुलासे के बाद शेयर की तस्वीर
इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा- 'करवाचौथ।' इस तस्वीर में काम्या पंजाबी शादीशुदा लुक में नजर आ रही हैं। काम्या ने इस तस्वीर में सफेद रंग का सूट पहना हुआ है। वहीं माथे पर सिंदूर और लाल रंग की बिंदी उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। खास बात है कि काम्या ने कुछ दिन पहले ही एलान किया था कि वह दिल्ली के हेल्थकेयर बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
काम्या के ब्वॉयफ्रेंड का नाम शलभ डांग (Shalabh Dang) है। हाल ही में काम्या शलभ के साथ दुबई भी गई थीं। वकेशन के दौरान काम्या ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में काम्या ने शलभ के कंधे पर हाथ रखा हुआ था लेकिन चेहरा कैमरे की तरफ नहीं था। इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा था- 'जहां तेरी ये नजर है मेरी जान मुझे खबर है।' वहीं दूसरी तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में काम्या ने अपनी जिंदगी के बारे में जिक्र किया।
काम्या ने रिलेशनशिप के बारे में इस साल सितंबर में अपने प्रशंसकों को बताया था। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।'
अभिनेत्री ने आगे कहा- 'शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया। मैं इस वक्त एक 16 साल की लड़की की तरह हूं जो उसके प्यार में पागल है।'
BB13: 'वीकेंड का वार' से दो दिन पहले जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बाहर, छह कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट