'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) सही में टेढा है। एक ओर जहां घरवालों के सामने तीन कंटेस्टेंट्स बेघर हो गए तो वहीं पांच और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की जल्द ही घर में जाने वाले हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि जो तीन लोग घर से 'वीकेंड का वार' में बाहर हुए हैं वो सच में बेघर हो चुके हैं तो आप बिल्कुल गलत है। इन तीन कंटेस्टेंट्स में से असलियत में केवल एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हुआ है और अभी भी ये दो कंटेस्टेंट आगे का खेल खेलेंगे।
BB13: घरवालों के साथ फिर गेम खेल गए 'बिग बॉस', बेघर ये एक कंटेस्टेंट हुआ है तीन नहीं
दो नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान ने शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) के अलावा टीवी की दोनों बहुओं रश्मि देसाई और देवोलीना को जनता के द्वारा कम वोट मिलने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया। शेफाली तो घर से बाहर आकर मीडिया को इंटरव्यू दे रही हैं लेकिन बाकी दो कंटेस्टेंट अभी भी घर के अंदर ही हैं।
इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट से किया है। इस ट्वीट के मुताबिक रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य को अब सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। यह घर का वह हिस्सा है जहां पर वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में प्रवेश करने वाले कंटेस्टेंट्स घरवालों पर नजर बनाए हुए थे।
#BB13 #WeekendKaVaar #RashmiDesai And #DevoleenaBhattacharjee
In Secret Room
** Confirmed **
ऐसे में घरवालों की नजरों से दूर सीक्रेट रूम में रश्मि और देवोलीना के जाने पर उन्हें क्या-क्या देखने को मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा। इसके बाद जब यह दोनों दोबारा घर में जाएंगे तो बवाल होना निश्चित है। 'द खबरी' के इस ट्वीट के अलावा रश्मि और देवोलीना के सीक्रेट रूम में जाने का इशारा कहीं ना कहीं शेफाली बग्गा ने भी इंटरव्यू में कर दिया था।
घर से बाहर जाते ही शेफाली ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- 'उन्हें एक झटका लगा है। अब समझ में आएगा कि अपने लिए खेलना है। दोनों बहुत शातिर हैं। खुद के लिए ही खेलना चाहती हैं लेकिन खेल नहीं रही हैं। अब शायद अपने लिए ही खेलेंगी।'
यह भी पढ़ें- BB13: बाहर आते ही फूटा शेफाली का गुस्सा, जानें किस कंटेस्टेंट को बताया नकली और किसे मास्टरमाइंड