फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' के प्रोमो की पहली तस्वीर LEAK, इस बार स्टेशन मास्टर बनकर आएंगे सलमान

Tue, 20 Aug 2019 07:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 20 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 promo first picture leaked Salman Khan station master look viral
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। हर बार इस रियलिटी शो में कुछ अलग थीम देखने को मिलती है। शो के प्रोमो से लेकर घर की पहली झलक तक, इन सभी चीजों के लिए दर्शक बहुत उत्सुक रहते हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस' का प्रोमो शूट कर रहे हैं। इस बीच प्रोमो की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में सलमान खान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss 13 promo first picture leaked Salman Khan station master look viral
salman khan bigg boss

सलमान खान के स्टेशन मास्टर वाले लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट 'बीइंग सलमान खान टीम' ने साझा किया है। तस्वीर में दबंग खान काले कोट के साथ काली टोपी और सफेद शर्ट पहने हुए हैं। तस्वीर में सलमान माइक के सामने कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' प्रोमो की थीम में सलमान स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आएंगे। प्रोमो में दिखाया जाएगा कि सलमान कमरे में बैठे हुए हैं जो स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों के झटकों से हिल रहे होंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#BiggBoss13 Coming Soon ! #SalmanKhan #BB13 @beingsalmankhan @colorstv

A post shared by SALMAN KHAN TeaM (@beingsalmankhanteam) on

Bigg Boss 13 promo first picture leaked Salman Khan station master look viral
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo

इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने 'बिग बॉस 13' के प्रोमो का शूट जयपुर जाने से पहले किया था। सलमान इस वक्त जयपुर में 'दबंग 3' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 'बिग बॉस' का सेट हर बार लोनावला में होता है लेकिन इस बार इसे मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया है। खबरों की मानें तो इस बार शो किसी एक थीम पर आधारित नहीं होगा। इसके साथ ही इस बार घर में सभी मशहूर हस्तियां नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:- टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया को मिला बिग बॉस का ऑफर, सोशल मीडिया पर हैं 10 लाख फॉलोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 promo first picture leaked Salman Khan station master look viral
salman khan - फोटो : social media

खबरों की मानें तो अब मेकर्स ने 'टिक टॉक' स्टार गरिमा चौरसिया को शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गरिमा चौरसिया की तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी गई है। अभी इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 21 साल की गरिमा सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। उनके टिक टॉक वीडियो खूब वायरल होते हैं। गरिमा ने पंजाबी गानों में भी काम किया है। इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करती हैं। 

यह भी पढ़ें:- क्या नेहा पेंडसे ने इस बिजनेसमैन से कर ली सगाई, फोटो में पहने नजर आईं हीरे की अंगूठी

विज्ञापन
Bigg Boss 13 promo first picture leaked Salman Khan station master look viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले आईबी टाइम्स वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में 7 कंटेस्टेंट के आने की बात की जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 7 हस्तियों ने बिग बॉस का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है। इसमें मुग्धा गोडसे, सिद्धार्थ शुक्ला, चंकी पांडे, राजपाल यादव, माहिका शर्मा, देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य नारायण का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed