बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा शो से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं । घर के अंदर पारस कई बार माहिरा शर्मा से प्यार का इजहार कर चुके हैं । वहीं घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, पारस को लेकर एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं । पारस की माहिरा के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर आकांक्षा ने कई बार नाराजगी जताई है ।
Bigg Boss 13: पारस की गर्लफ्रेंड ने कहा था- उसे जूते से मारूंगी, अब उनके लिए खरीदे 70 हजार के जूते
अब आकांक्षा ने पारस के लिए नए जूते खरीदे हैं । दरअसल, पिछले दिनों एक टास्क हुआ था । जिसमें पारस ने शहनाज गिल को कप्तान बनाने के लिए अपने जूतों को पेंट में डुबाकर खराब कर दिया था । जब आकांक्षा ने ये एपिसोड देखा तो उन्होंने तुरंत पारस के लिए नए जूते खरीद लिए ।
इस बात की जानकारी आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है । साथ ही आकांक्षा ने जूतों की तस्वीरें भी शेयर की हैं । इस पोस्ट के साथ आकांक्षा ने लिखा, 'पारस ने अपने पीले जूते एक टास्क के लिए नष्ट कर दिए थे । अब उसके लिए नए जूते आ चुके हैं । पारस नया साल मुबारक हो । मुझे उम्मीद है कि तुम्हें ये जूते पीले वाले से भी ज्यादा पसंद आएंगे ।'
For all u fans who had that " Awwwwww" moment when he sacrificied his yellow shoes.Finally another one is here 😍on behalf of all those who have supported him in thick n thins in #bigbosss13.Happy new year #paras !!This time it's red 😍❤️ hope you like it as much as yellow 😍 pic.twitter.com/U6em1ae5rH
बता दें कि इन जूतों की कीमत 70 हजार रुपये है । आकांक्षा इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि पारस उन्हें धोखा दे रहे हैं । आकांक्षा ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि जब पारस बाहर आएगा तो उससे सारे सवालों का जवाब मागूंगी । कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने गुस्से में ये भी कहा था कि बाहर आएगा तो उसे जूते से मारूंगी ।

स्विटजरलैंड में वरुण धवन से मिले अनुष्का-विराट, इस सेलिब्रिटी ने किया कमेंट- 'दिल्ली ही आ जाते'