बिग बॉस 13 अपने फिनाले से बस कुछ कदम ही दूर है । इससे पहले घर में कई टि्वस्ट देखने को मिले। हाल ही में रश्मि देसाई एलीट क्लब मेंबर बन गईं । बुधवार को दिखाए गए एपिसोड में पहले बिग बॉस ने पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया । अब बिग बॉस उन्हें एक इम्यूनिटी टास्क देंगे । जिसमें कंटेस्टेंट खुद को बचाने की कोशिश करेंगे । शो का एक प्रोमो सामने आया है ।
Bigg Boss 13: शहनाज की इस चाल से झुंझलाए पारस-माहिरा, फिनाले से दो हफ्ते पहले की ये हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टास्क में पारस छाबड़ा एक बार फिर टास्क को रद्द करने की कोशिश में हदें पार कर जाएंगे । वीडियो में दिखाया गया कि इस टास्क की संचालक रश्मि देसाई होती हैं। इस टास्क में पारस, माहिरा, शहनाज और आरती को एक कछुए के शेल के अंदर रखा जाता है। टास्क के नियम के अनुसार, किसी भी कंटेस्टेंट को सिर्फ सिर के अलावा शरीर का कोई भी हिस्सा बाहर नहीं निकालना है ।
टास्क में शहनाज देखती हैं कि माहिरा का हाथ शेल से बाहर है, तब वो रश्मि को बुलाती हैं और कहती हैं कि माहिरा को बाहर करो क्योंकि उसका हाथ बाहर है । तब रश्मि ध्यान से देखती हैं और माहिरा को आउट करती हैं । माहिरा खुद को बचाने के लिए अपनी दलीलें पेश करती हैं लेकिन संचालक का फैसला ही आखिरी माना जाता है ।
View this post on Instagram
A post shared by shehnaaz gill (@shehnaazgillx) on
इसके बाद यही चीज पारस के साथ भी होती है । पारस और माहिरा दोनों को टास्क से बाहर कर दिया जाता है । शहनाज इसके बाद सबसे कहती हैं कि ये उनकी चाल थी । तब माहिरा कहती हैं उन्हें अपनी दोस्ती निभानी चाहिए थी। तब शहनाज कहती हैं कि हमारे बीच कोई दोस्ती नहीं थी ।
ये सब देखकर पारस भड़क जाते हैं और शहनाज को परेशान करने के लिए उन पर मिर्ची और पाउडर फेंकते हैं । इसके बाद भी जब शहनाज बाहर नहीं आतीं तो वो गुस्से में आकर आरती और शहनाज के ऊपर से भी शेल्स हटा देते हैं और तोड़-फोड़ करते हैं । रश्मि के मना करने के बाद भी वो नहीं रुकते । पारस बिग बॉस से भी नाराज होते हैं क्योंकि उन्होंने शहनाज और रश्मि का साथ दिया । आज इस टास्क का रिजल्ट सामने आएगा ।
अनु अग्रवाल ने बताए 'आशिकी' की कामयाबी के साइड इफेक्ट्स, 'मुझे इसलिए नया घर ढूंढने को कहा गया'