'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिससे प्रशंसकों का दिल टूट सकता है। सोशल मीडिया पर चार दिसंबर को दिनभर #StayStrongSidharth ट्रेंड करता रहा। इस बीच ऐसी खबर आई है जो न केवल घरवालों को हिलाकर रख देगी बल्कि सिद्धार्थ के प्रशंसकों को भी परेशान करेगी। चार दिसंबर को 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा था 'बिग बॉस' ने पारस छाबड़ा को घर से बेघर कर दिया। इस वीडियो का असली सच क्या है वो अब सामने आ गया है। इस सच से सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)के प्रशंसकों का दिल टूटना निश्चित है।
Bigg Boss 13: घरवालों को लगा सबसे बड़ा झटका, सिद्धार्थ शुक्ला हुए शो से बाहर!
इंस्टाग्राम पर 'खबरी न्यूज' ने एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के मुताबिक 'सूत्रों की मानें तो बिग बॉस से पारस छाबड़ा नहीं सिद्धार्थ शुक्ला बेघर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि टाइफाइड की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है।' इस पोस्ट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। अगर ऐसा होता है तो 'बिग बॉस' का पूरा खेल पलट जाएगा। वहीं सिद्धार्थ के बाहर जाने से सबसे बड़ा झटका शहनाज कौर गिल को लगेगा।

शो खत्म होने के बाद चार दिसंबर के प्रोमो में भी दिखाया गया था कि शहनाज रो रही होती हैं। तभी आसिम उनसे बात करने आते हैं और वो कहती हैं कि उन्हें सही में उससे प्यार है। अगर सिद्धार्थ के शो के जाने की बात कंफर्म होती हैं तो इसका सही मतलब यह हो सकता है कि शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में डूब चुकी हैं। शो में शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे करीबी हैं। वह उनकी हर चीज का ध्यान रखती हैं यहां तक कि बेड भी शेयर करती हैं।
जिस तरह से शहनाज सिद्धार्थ का ख्याल रखती हैं ठीक वैसे ही सिद्धार्थ भी उन्हें लेकर बहुत भावुक हैं। अगर शहनाज उनसे नाराज हो जाती हैं तो वह उन्हें खुद मनाते हैं। इसके साथ ही दोनों शो में एक दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते रहते हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ रोने वाली तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद #StayStrongSidharth करने लगा था। हालांकि शो टेलीकास्ट होने के बाद पता चला कि ऐसा कुछ नहीं था।
आपको बता दें, इससे पहले देवोलीना तबीयत ठीक ना होने की वजह से घर से बाहर हुई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान देवोलीना ने घर से जुड़े कई खुलासे किए। देवोलीना से जब सिद्धार्थ और उनके रोमांस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'देखने में ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ बहुत बदतमीज और घमंडी इंसान हैं लेकिन यह सच नहीं हैं। वह नेक दिल शख्स हैं। सिद्धार्थ और मेरा जो भी रोमांस देखने को मिला वह केवल मस्ती थी।'
नोट- खबरी न्यूज के पोस्ट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
'बेहद' एक्टर किरण ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनाते तस्वीरेें आईं सामने