फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आसिम के साथ धक्का-मुक्की करना सिद्धार्थ को पड़ा भारी, शो के खिलाफ दायर हुई याचिका

Thu, 05 Dec 2019 09:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 05 Dec 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 petition file against Siddharth Shukla for bad behaviour asim Riaz in salman khan show
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं। वह शो के सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अब तक सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के घर में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स से भिड़ चुके हैं। बीते दिनों प्रसारित हुए शो में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच दोबारा झगड़ा देखने को मिला। दोनों के बीच एक बार फिर से धक्का-मुक्की देखने को मिली। वहीं आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े ने एक बार फिर से बिग बॉस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 

Bigg Boss 13 petition file against Siddharth Shukla for bad behaviour asim Riaz in salman khan show
Siddharth Shukla and Asim Riaz - फोटो : twitter

दरअसल बीते एपिसोड में सिद्धार्थ ने असीम रियाज के साथ धक्का-मुक्की की थी। जिसको देखने के बाद कुछ दर्शक भड़क गए हैं। एक दर्शक ने सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है। इतना ही नहीं बिग बॉस दर्शक ने change.org पर याचिका डाली है। दर्शक ने बिग बॉस के मेकर्स और कलर्स चैनल के खिलाफ ऑनलाइन याचिका दायर की जिसमें उसने दावा किया है कि शो के मेकर्स सिद्धार्थ शुक्ला का पक्ष ले रहे हैं। दर्शक ने शो में पक्षपात होने का आरोप लगाया है। 

Bigg Boss 13 petition file against Siddharth Shukla for bad behaviour asim Riaz in salman khan show
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इंडिया टुडे. कॉम की एक खबर के अनुसार नमित जैन नाम के शख्स ने बिग बॉस के खिलाफ इस याचिका को दायर किया है। नमित जैन ने कहा है कि एंडमोल के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार बिग बॉस के शो में हिंसा नहीं की जा सकती, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत बार कंटेस्टेंट्स को धक्का दे चुके हैं और हिंसक भी हो चुके हैं। एक दर्शक होने के नाते मैं दूसरे घरवालों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। मजेदार बात ये है कि खुद चैनल दोषी को बस इसलिए प्रमोट कर रहा है क्योंकि उसने इस टीवी चैनल के साथ काम किया है। यही वजह है जो सिद्धार्थ को पीड़ित के तौर पर दिखा रहे हैं।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 petition file against Siddharth Shukla for bad behaviour asim Riaz in salman khan show
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

याचिका में एंडमोल इंडिया से सिद्धार्थ के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की गई है। बात करें शो की तो बिग बॉस 13 में अब कुछ ऐसा होने वाला है जिससे प्रशंसकों का दिल टूट सकता है। सोशल मीडिया पर चार दिसंबर को दिनभर #StayStrongSidharth ट्रेंड करता रहा। इस बीच ऐसी खबर आई है जो न केवल घरवालों को हिलाकर रख देगी बल्कि सिद्धार्थ के प्रशंसकों को भी परेशान करेगी। चार दिसंबर को बिग बॉस खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा था बिग बॉस ने पारस छाबड़ा को घर से बेघर कर दिया। इस वीडियो का असली सच क्या है वो अब सामने आ गया है। 
 



 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 petition file against Siddharth Shukla for bad behaviour asim Riaz in salman khan show
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इस सच से सिद्धार्थ शुक्ला के प्रशंसकों का दिल टूटना निश्चित है। इंस्टाग्राम पर 'खबरी न्यूज' ने एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के मुताबिक 'सूत्रों की मानें तो बिग बॉस से पारस छाबड़ा नहीं सिद्धार्थ शुक्ला बेघर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि टाइफाइड की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है।' इस पोस्ट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो 'बिग बॉस' का पूरा खेल पलट जाएगा। वहीं सिद्धार्थ के बाहर जाने से सबसे बड़ा झटका शहनाज कौर गिल को लगेगा। शो खत्म होने के बाद चार दिसंबर के प्रोमो में भी दिखाया गया था कि शहनाज रो रही होती हैं। तभी आसिम उनसे बात करने आते हैं और वो कहती हैं कि उन्हें सही में उससे प्यार है। अगर सिद्धार्थ के शो के जाने की बात कंफर्म होती हैं तो इसका सही मतलब यह हो सकता है कि शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में डूब चुकी हैं। शो में शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे करीबी हैं। वह उनकी हर चीज का ध्यान रखती हैं यहां तक कि बेड भी शेयर करती हैं। 

पढ़ें: Year Ender: "बेख्याली' से लेकर 'दिल का टेलीफोन' तक, इस साल इन गानों ने लूट ली महफिलें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed