फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड, नहीं बच पाए सिद्धार्थ-शहनाज भी

Tue, 28 Jan 2020 04:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 28 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 nominated contestant Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill Aarti Singh Vishal Aditya Singh
Sidharth , Shehnaz and Vishal - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घरवालों के पास खुद को नॉमिनेशन से बचाने की कमान थी। घरवालों को एक बॉक्स में बैठकर 17 मिनट काउंट करने थे। जबकि दूसरे सदस्यों को उन्हें परेशान करना था। इस टास्क में घरवालों ने अपने आप को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस टास्क में चार घरवाले नॉमिनेट हुए जबकि चार सुरक्षित। जानें कौन कौन नॉमिनेट हुआ और कौन कौन सुरक्षित।

Bigg Boss 13 nominated contestant Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill Aarti Singh Vishal Aditya Singh
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इस टास्क में जो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए वो सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह हैं। वहीं सुरक्षित सदस्य रश्मि देसाई, आसिम रियाज, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा हैं। इस टास्क की शुरुआत विशाल ने की और आखिर में सिद्धार्थ गए। 

Bigg Boss 13 nominated contestant Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill Aarti Singh Vishal Aditya Singh
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

17 मिनट काउंट करने के सबसे करीब आसिम रियाज पहुंचे, उसके बाद रश्मि देसाई। वहीं बाकी घरवालों के मुकाबले पारस और माहिरा 20 मिनट के आसपास पहुंचे। इसी वजह से ये चारों सदस्य बच गए। बीते हफ्ते शो से शेफाली जरीवाला बाहर हुई थीं। शेफाली ने बाहर जाते ही घरवालों की पोल खोली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 nominated contestant Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill Aarti Singh Vishal Aditya Singh
shefali jariwala - फोटो : social media

शेफाली ने आसिम रियाज के बारे मेें बात करते हुए कहा था- 'लोगों को तो सिर्फ एक घंटे का फुटेज देखने को मिलता है लेकिन हमारे साथ वह 24 घंटे का माहौल होता है। वह सुबह से लेकर रात तक सभी को उकसाते हैं। शुरू में तो यह चीज बर्दाश्त की जाती है लेकिन फिर एक स्तर के बाद व्यक्ति आपा खो देता है। लोगों के सामने उकसाने वाली चीज तो नहीं आती है लेकिन यह जरूर दिखता है कि आपने अपना आपा खो दिया है। यही चीज सिद्धार्थ के साथ भी हो रही है। आसिम को मैंने अच्छा इंसान समझा था लेकिन अब उनसे काफी निराशा हो रही है।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 nominated contestant Sidharth Shukla Shehnaz Kaur Gill Aarti Singh Vishal Aditya Singh
shefali jariwala - फोटो : social media

इसके साथ ही शेफाली ने पराग के वीडियो के बारे में कहा था- 'पराग ने वही किया जो कोई भी पति अपनी पत्नी के लिए करेगा। वह बाहर कुछ भी नहीं कर सकते थे। इसलिए पराग ने उस वीडियो के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसका मैं पूरा समर्थन करती हूं। पराग क्या, घर के अंदर के लोग भी आसिम के घर के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला भी इंतजार में हैं कि आसिम बस घर से बाहर निकले। आसिम सिर्फ हमसे ही नहीं बल्कि बहुत ही लोगों से पिटने वाला है इस चीज की मैं आपको गारंटी देती हूं।' 

Bigg Boss 13: हिमांशी के घर में आते ही आसिम ने लगा लिया गले, सबके सामने प्रपोज करते हुए वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed