फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस ने बढ़ाई सलमान खान की फीस, अब हर एपिसोड के लिए लेंगे इतने करोड़ रुपये

Sat, 30 Nov 2019 09:59 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 30 Nov 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 makers decided to hike Salman Khan fees By Rs 2 Crore Per Episode
Salman Khan - फोटो : twitter

टेलीविजन के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 इन दिनों खूब छाया हुआ है। शो में दर्शकों को खूब मसाला देखने को मिल रहा है। यही वजह कि इस शो ने टीआरपी में लंबी छलांग लगा दी है। बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि सलमान खान शो को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सलमान को मोटी फीस देने की फैसला किया है।

Bigg Boss 13 makers decided to hike Salman Khan fees By Rs 2 Crore Per Episode
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

बिग बॉस में इन दिनों मेकर्स लगातार ट्विस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते शो की अवधि भी बढ़ा दी गई है। इस बीच शो के फिनाले की तारीख भी सामने आ गई है। आमतौर पर ये शो तीन महीने के लिए होता है लेकिन खबरों के मुताबिक शो को पांच हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस का फिनाले 16 फरवरी 2020 को शूट किया जाएगा।

Bigg Boss 13 makers decided to hike Salman Khan fees By Rs 2 Crore Per Episode
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ जहां बिग बॉस 13 को पांच हफ्ते आगे बढ़ाने की बात सामने आ रही है तो वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि सलमान खान शो को अलविदा कह सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान की आगामी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' का शेड्यूल पहले से ही तय है, साथ ही फिल्म से जुड़े दूसरे स्टार्स की डेट भी फिक्स हो चुकी है। ऐसे में बिग बॉस के लिए शूट कर पाना सलमान के लिए मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 makers decided to hike Salman Khan fees By Rs 2 Crore Per Episode
Vishal Aditya Singh and Salman Khan - फोटो : twitter

सलमान खान को रोकने के लिए अब बिग बॉस की तरफ से कोशिशें तेज हो गई हैं। मेकर्स अब सलमान की फीस बढ़ाने का फैसला कर रहे हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक सलमान की फीस में 2 करोड़ रुपये प्रतिदिन बढ़ाए गए हैं। वो अब हर एपिसोड के लिए 8.5 करोड़ रुपये लेंगे जबकि पहले वो इसके 6.5 करोड़ रुपये लेते थे। पूरे सीजन के लिए सलमान करीब 200 करोड़ रुपये फीस लेंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 makers decided to hike Salman Khan fees By Rs 2 Crore Per Episode
Salman Khan - फोटो : instagram

सलमान ने यह साफ कर दिया था कि अपनी फिल्मों के कमिटमेंट के चलते वो नहीं चाहते कि बिग बॉस को आगे बढ़ाया जाए, जिसके बाद कलर्स चैनल ने उनकी फीस बढ़ाने का फैसला लिया।

लता मंगेशकर से अस्पताल में मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, 18 दिनों से हैं भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed