फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: पारस-माहिरा के साथ शहनाज के भाई को झगड़ना पड़ा भारी, अभिनेत्री की मां ने खोली पोल

Fri, 31 Jan 2020 08:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 Jan 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother reaction on Shehnaz Gill brother fight with Paras Chhabra Mahira
Bigg Boss 13 - फोटो : amar ujala

बिग बॉस 13 के घर में कंटेस्टेंट्स के अलावा उनके परिवार के सदस्य और कुछ पूर्व कंटेस्टेंट्स आए हुए हैं। ये सभी घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स का कनेक्शन बनकर आए हैं। ऐसे में शो के अंदर शहनाज गिल के भाई शहबाज पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा से लड़ गए हैं। शुक्रवार को प्रसारित होने वाले शो में वह इन दोनों से घर का नया कप्तान बनाने के लिए चल रहे टास्क के दौरान लड़ते दिखाई देंगे हैं। पारस और माहिरा के साथ बिग बॉस 13 के घर में झगड़ा करने पर माहिरा की मां ने शहबाज को खरी-खोटी सुनाई है। साथ ही माहिरा की मां सानिया शर्मा ने शहबाज को शहनाज की तरह फ्लिपर बताया है। 

Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother reaction on Shehnaz Gill brother fight with Paras Chhabra Mahira
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

एक रिपोर्ट के मुताबिक सानिया शर्मा ने कहा है कि, 'शहबाज ने बिग बॉस हाउस में एंट्री से पहले मुझे फोन किया था। वह माहिरा के भाई आकाश से बात करना चाहते थे, जो शहबाज के साथ बिग बॉस में गए हैं।' सानिया शर्मा के अनुसार शहबाज ने उनसे फोन पर कहा था कि वह और आकाश, माहिरा, शहनाज को एक टीम में लाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन घर में जाकर शहबाज इसके बिल्कुल उलट कर रहे हैं। माहिरा की मां ने कहा कि शहबाज के इस रवैये ने मुझे हैरान कर दिया है। इसके साथ माहिरा शर्मा की मां ने शहनाज के बाई शहबाज को फ्लिपर बताया है।

Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother reaction on Shehnaz Gill brother fight with Paras Chhabra Mahira
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

गौरतलब है कि बिग बॉस मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स और उनके कनेक्शन्स को घर के कप्तान के लिए टास्क देंगे। इस टास्क में कुछ कंटेस्टेंट्स को फैक्ट्री में काम करके नोट छापने हैं। इसके बाद नोटों की बारिश होगी। नोटों की बारिश होते ही घर में आए कनेक्शंस को अपनी तिजोरी में वो नोट भरने होंगे। हर राउंड में जिसकी तिजोरी में सबसे ज्यादा नोट होंगे वो जीत जाएगा। साथ ही कैप्टन की दावेदारी के एक नाम का एलान करेगा और किसी एक को बाहर। इस टास्क के दौरान माहिरा शर्मा विशाल आदित्य सिंह के भाई को बिग बॉस के संपत्ति का नुकसान ना करने की धमकी देती हैं। जिसके बाद शहनाज के भाई शहबाज माहिरा के लड़ने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother reaction on Shehnaz Gill brother fight with Paras Chhabra Mahira
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

शहबाज को माहिरा से लड़ता देख पारस बीच में आते हैं और माहिरा का बचाव करते हैं। कुछ देर बार शहबाज और पारस एक-दूसरे से झगड़ने लगते हैं। इसके बाद शहबाज पारस को माहिरा का 'पप्पू' बोल देते हैं। शहबाज की ये बाद सुनकर माहिरा गुस्से में आ जाती हैं और वह शहबाज को ऐसा शहनाज के लिए ऐसा बोलने को कहने लगती हैं। इसके बाद फिर से पारस और शहबाज लड़ने लगते हैं। जिसके बाद पारस शहबाज को बोलते हैं कि तेरे जैसे मैंने बहुत देखे हैं। वहीं शहबाज पारस को बोल देते हैं लड़कियों से पैसे खाता है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Mahira Sharma mother reaction on Shehnaz Gill brother fight with Paras Chhabra Mahira
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : Instagram

वहीं इसी टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला के कनेक्शन बनकर आए विकास गुप्ता बेईमानी करते हुए नजर आएंगे। कलर्स ने इंस्टाग्राम पर प्रसारित हुए प्रोमो के अनुसार सभी कनेक्शंस नोटों को अपनी तिजोरी में भरने के लिए बटोरने लगते हैं। इसके बाद सभी बारी बारी से अपने पास मौजूद नोटों की गिनती बताते हैं। विकास गुप्ता कहते हैं कि 'उनके पास 420 नोट हैं' तो वहीं शहनाज के भाई शाहबाज कहते हैं 'उनके पास 506 नोट है।'  इसके बाद विकास गुप्ता शाहबाज से कहते हैं- 'नोटों की गिनती कराओ।' शाहबाज सारे नोटों को जमीन पर रख देते हैं। विकास गिनने के बहाने से आते हैं और नोट उठाकर अपनी तिजोरी में रख देते हैं। विकास के इस कदम से वहां मौजूद घरवाले नाराज हो जाते हैं। प्रोमो वीडियो में देवोलीना रोते हुए विकास को धोखेबाज कहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed